क्रिकेटर विराट कोहली की CBSE बोर्ड 10वीं की वायरल हुई मार्कशीट


By Priyanka Pal04, Apr 2023 01:18 PMjagranjosh.com

क्रिकेटर विराट कोहली -

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया के अलग - अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत वाइरल हो रही है।

कोहली ने की मार्कशीट शेयर -

विराट ने खुद अपनी मार्कशीट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि यह कितना अजीब है कि चीजें जो आपकी मार्कशीट में सबसे कम दिखाई देती हैं, वो आपके चरित्र में सबसे अधिक होती हैं।

विराट ने 2004 में पास की 10th -

विराट ने साल 2004 में दिल्ली के पश्चिम विहार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की थी।

कितने थे 10वीं में माक्स-

विराट की मार्कशीट से पता चलता है कि उन्हें कक्षा 10वीं में 69 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे।

सभी विषयों में थे इतने माक्स -

विराट की मार्कशीट में इंग्लिश में 83, हिंदी में 75, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी साइंस में 58 अंक आऐ थे।

विराट मैथ्स में थे कच्चे -

एक इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि उन्हें स्कूल के दौरान मैथ्स बिल्कुल भी पसंद नहीं थी और उनके माक्स भी उसमें कुछ खास नहीं आते थे।

कहां तक पढ़े हैं विराट ?

विराट कोहली ने 12वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है 1998 में विराट कोहली ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की और पूरा फोकस क्रिकेट पर रखा।

क्या है 'राइट टू हेल्थ बिल' जिसके लिए की जा रही है मांग