By Mahima Sharan29, Aug 2024 01:55 PMjagranjosh.com
मन को कैसे करें शांत?
बदलती लाइफस्टाइल ने हम सभी के रहन-सहन में काफी बदलाव कर दिया है। हम सभी की जिंदगियां बदल चुकी है। यही कारण है कि हम सभी स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिससे आप अपने मन को काबू में रख सकते हैं।
खुद के लिए समय निकालें
इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बेहद ही जरूरी है। हमारा सबसे बड़ा दोस्त हम खुद ही है, इसलिए जब-तक हम अपने आप के लिए समय नहीं निकालते तब तक हमें यह पता नहीं चलता कि हम खुद से क्या अपेक्षा रखते हैं।
मेडिटेशन करें
मन पर काबू पाने में मेडिटेशन बेहद ही कारगार उपाय साबित हो सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम 10 मिनट का समय मेडिटेशन के लिए निकाले। मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है।
म्यूजिक सुनना
गाना हमारे मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब हम गाना सुनते हैं, तब हमारा मन रिलैक्स होता है।
किताबें पढ़े
मन को शांत रखने और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए किताब या नॉवेल पढ़े। नॉवेल पढ़ने से आपका दिमाग निगेटिव बातों से भटकता है।
अपनों के साथ समय बिताएं
उन लोगों के साथ समय बिताएं, जिसके साथ बातें कर के आपको अच्छा लगे। मन की बातों को खुलकर बोलने से स्ट्रेस कम होता है।
इन टिप्स की मदद से आप खुद को स्ट्रेस फ्री रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ