साइकोलॉजी के अनुसार, बिना कुछ बोले खुद को स्मार्ट दिखाने के तरीके


By Priyanka Pal28, Sep 2024 02:07 PMjagranjosh.com

साइकोलॉजी के अनुसार, आज इस वेब स्टोरी में जानिए बिना कुछ बोले खुद को स्मार्ट दिखाने के बेहतरीन तरीकों के बारे में।

सीधे खड़े होना

अपने कंधों को पीछे करके सीधे खड़े होना, आपको आत्मविश्वासी और स्मार्ट दिखाता है। यह दिखाता है कि आप अपने बारे में अच्छा महसूस कराते हैं।

प्रभावित

अच्छी तरह से कपड़े पहनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और यह भी प्रभावित करता है कि दूसरे आपको कैसे देखते हैं। चाहे वह कोई प्रोफेशनल मीटिंग हो या कोई कैजुअल लंच, अपना पहनावा चुनने में थोड़ा समय लें।

बोलने से ज्यादा सुनो

हम जितना बोलते हैं उतना ही हमें सुनना चाहिए। जब आप वास्तव में दूसरों की बात सुनते हैं, तो यह सम्मान और विचारशीलता दर्शाता है। अच्छे श्रोताओं को अक्सर स्मार्ट माना जाता है क्योंकि वे अपने विचार साझा करने से पहले दूसरों को समझने के लिए समय लेते हैं।

सकारात्मकता

आप जीवन और उसकी चुनौतियों के किस तरह निपटते हैं, यह इस बात को दिखाता है कि आप कौन हैं। लोग अक्सर उन लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो सकारात्मकता और आशावाद का संचार करते हैं।

सहानुभूति

दूसरों की भावनाओं के समझना और उन्हें साझा करना। चाहे मुश्किल समय से गुजर रहा दोस्त हो या सफलता का जश्न मना रहा दोस्त। सहानुभूति दिखाना बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

विश्वास

मुश्किल समय में दोस्तों का साथ देना हो, तो आप आत्मविश्वास और बुद्धिमानी का ऐसा स्तर दिखाते हैं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। विश्वसनीय होना यह दिखाने का एक मजबूत तरीका है कि आप स्मार्ट और आत्मविश्वासी हैं।

सीखें और आगे बढ़ें

सीखने के लिए उत्सुक होना यह दर्शाता है कि आप चुनौतियों से डरते नहीं हैं और अपने अनुकूलन और विकास की क्षमता में आश्वस्त हैं।

ऐसी ही सॉफ्ट स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बच्चों का आत्मविश्वास कम करती हैं ये बातें