पेठा को इंग्लिश में क्या कहते हैं?


By Priyanka Pal09, Apr 2025 03:37 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं

पेठा एक मिठाई है, जो कद्दू जैसे दिखनेवाले सफेद कोहड़ा से बनाई जाती है। लेकिन, क्या आप ये जानते हैं पेठे को इंग्लिश में क्या कहा जाता है।

पेठे का इतिहास

माना जाता है कि जब ताज महल का निर्माण कराया जा रहा था, तब बादशाह ने अपने रसोइयों को एक ऐसी मिठाई बनाने को कहा, जो ताजमहल की ही तरह शुद्ध, साफ और सफेद हो।

मुग्ल रसोई में पेठा

इसे बनाने के लिए उन्होंने सफेद कद्दू को टुकड़ों में काटकर इसे पानी में उबाला और फिर चीनी मिलाकर इसे मीठा स्वाद दिया गया। इस तरह सफेद कद्दू से बनी इस मिठाई का जन्म हुआ और इसे पेठा नाम दिया गया।

विदेशों में प्रचलित

वर्तमान में इसकी लोकप्रियता अब एक शहर तक सीमित नहीं रही है। देश-विदेश में लोग इसका स्वाद चख चुके हैं और इसलिए इस मिठाई को GI Tag भी मिल चुका है।

इंग्लिश में पेठे को क्या कहा जाता है

पेठा को इंग्लिश में Wax Gourd, Ash Gourd Candy या White Pumpkin Sweet भी कहा जाता है।

आगरा का पेठा

पेठा की सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से है। आगरा का पेठा पूरी दुनिया में मशहूर है और इसे ताजमहल की मिठाई भी कहा जाता है।

अलग तरीके का पेठा

आगरा के अलावा यह दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब में भी बहुत पसंद किया जाता है। मौजूदा समय में अलग-अलग तरह के कई सारे पेठे मिलते हैं, जिसमें चेरी, संतरा, केसर, अंगूरी, चॉकलेट, अनानास, बादाम, नारियल, पान, खस आदि शामिल हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ChatGPT पर भूलकर भी न शेयर करें ये 5 चीजें