किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
By Mahima Sharan31, Mar 2025 05:37 PMjagranjosh.com
बर्तनों के अंग्रेजी नाम
दैनिक आधार पर हम अपने रसोई घर में विभिन्न प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, जैसे की कढ़ाई, कूकर, कलछी, चाकू आदि। लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि इन बर्तनों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? अगर नहीं, मालूम, तो हम आज आपको इसका जवाब देंगे।
कड़ाही
कड़ाही को अंग्रेजी में पैन(Pan) कहते हैं। यह खाना पकाने का बर्तन, जिसका उपयोग खाने को तलने, या भूनने के लिए किया जाता है।
कलछी
कलछी को अंग्रेजी में स्पैचुला (spatula) कहते हैं। इसका इस्तेमाल खाना पकाने में चीजों को मिलाने और फैलाने के लिए किया जाता।
चिमटा
चूल्हे से रोटी को पलटने के लिए चिमटे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? बता दे कि इसे अंग्रेजी में टॉङ्ज़् (Tongs) कहते हैं।
कटोरी
कटोरी का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं, लेकिन इसे अंग्रेजी में बाउल (Bowl) बोलते हैं।
तवा
रोटी सेकने के काम आने वाली तवे को अंग्रेजी को griddle (ग्रिडले) बोला जाता है।
क्यों है न लाजवाब? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ