By Priyanka Pal31, Mar 2025 05:25 PMjagranjosh.com
मैदा
मैदा भारतीय रसोई में बहुत इस्तेमाल किया जाने वाला आटा है। यह विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाने के लिए किया जाता है।
मैदा कैसे बनता है
मैदा गेहूं से बनाया जाता है। यह सुपर फाइन आटा होता है, जिसे बहुत बारीक पीसकर तैयार किया जाता है।
मैदा बनने का प्रोसेस
गेहूं का चोकर और फाइबर को अलग कर दिया जाता है, जिससे केवल सफेद हिस्सा बचता है। इस पीसे हुए आटे को कई बार छाना जाता है, जिससे यह और ज्यादा बारीक और सफेद हो जाता है।
कम पौष्टिक
मैदा कम पौष्टिक होता है। इसे ज्यादा खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए।
ब्रेड और बेकरी आइटम्स
मैदा का इस्तेमाल ब्रेड, पाव, बन, केक, कुकीज और पेस्ट्री आदि के रूप में दुनिया भर में किया जाता है।
मैदा का साइंटिफिक नाम
मैदा, जिसे गेहूं के आटे के रूप में जाना जाता है, का वैज्ञानिक नाम ट्रिटिकम ड्यूरम या Triticum durum है। जो कि ड्यूरम गेहूं का वैज्ञानिक नाम है।
इंग्लिश में मैदा
Refined Flour जिसे भारत में आमतौर पर मैदा के नाम से जाना जाता है। भारत में इसका इस्तेमाल कुलचे, बालुशाही आदि कई व्यंजनों में किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
साइकोलॉजी के अनुसार भावनात्मक रुप से मजबूत लोगों में दिखते हैं ये 10 संकेत