By Prakhar Pandey2023-03-01, 11:25 ISTjagranjosh.com
1970
आइए जानते हैं कि साल 1970 में शुरू किया गया ऑपरेशन फ्लड क्या था।
ऑपरेशन फ्लड
साल 1970 में शुरू हुए ऑपरेशन फ्लड को सफेद क्रांति भी कहते हैं। इस ऑपरेशन का मकसद गरीब किसानों को रोजगार देना था।
डेयरी किसान
इस श्वेत क्रांति ने डेयरी से जुड़े किसानों को उनके विकास में काफी मदद की। इस क्रांति ने किसानों को खुद उनके विकास के लिए दिशा देने में काफी मदद की।
नियंत्रण
डेयरी किसानों द्वारा बनाए संसाधनों का नियंत्रण उनके हाथ में दिया। नेशनल मिल्क ग्रिड ने भारत के मिल्क प्रोड्यूसर्स को 700 से ज्यादा शहरों और नगरों के उपभोक्ताओं से कनेक्ट करता हैं।
नेशनल मिल्क डे
नेशनल मिल्क डे यानी भारतीय दुग्ध दिवस भारत में 26 नवंबर को मनाया जाता हैं।
श्वेत क्रांति के जनक
इस श्वेत क्रांति का जनक डॉक्टर वर्गीज कुरियन को माना जाता हैं। 26 नवंबर को उनका जन्मदिन आता हैं और उसी दिन को भारतीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
पहली बार
पहली बार नेशनल मिल्क डे साल 2014 में 26 नवंबर को मनाया गया था। डॉ वर्गीज को मिल्कमैन के नाम से भी जाना जाता हैं।
डॉक्टर वर्गीज कुरियन
डॉ वर्गीज कुरियन डेयर क्षेत्र की नाम कंपनी अमूल के अध्यक्ष और संस्थापक थे। उन्हें भारत के उस समय के तत्कालीन पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का अध्यक्ष नामित किया था।
उत्पादन में वृद्धि
ऑपरेशन फ्लड का उद्देश्य दूध उत्पादन बढ़ाना, ग्रामीण आमदनी में बढ़ोतरी और खरीददार के लिए उचित मूल्य निर्धारित करना था।