By Priyanka Pal01, Apr 2025 06:25 PMjagranjosh.com
सेवई
ईद पर सेवई खाने का रिवाज सदियों पुराना रहा है और भारत में इसकी शुरुआत19वीं सदी में मानी जाती है। जानिए इंग्लिश में सेवई को क्या कहते हैं।
भारतीय रसोई में सेवई
सेवई भारतीय रसोई में बहुत लोकप्रिय है और इसे खासतौर पर त्योहारों, विशेष अवसरों पर बनाई जाती है। इसी के साथ ईद पर सेवई बनाने का रिवाज 19वीं सदी पुराना है।
सेवइयों का इतिहास
कहा जाता है कि सेंवई की शुरुआत मध्य एशिया और अरब देशों से जुड़ी हैं। यह एक बहु-प्राचीन व्यंजन है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों में अपने अनोखे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।
मुगल पकवानों में सेवइयां
कुछ इतिहासकारों के अनुसार, मुगल काल के दौरान भारत में सेंवई को लोकप्रियता मिली। मुगल बादशाहों के दरबार में शाही पकवानों में इसे खास जगह दी गई थी।
भारत तक कैसे पहुंची सेवई
वहीं, कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह परंपरा तुर्की, ईरान और अफगानिस्तान से होती हुई भारतीय उपमहाद्वीप तक पहुंची।
भारतीय त्योहारों में सेवइयां
मुगल काल में सेवई का प्रयोग खासतौर पर मीठे व्यंजनों में किया जाता था और यह धीरे-धीरे भारतीय त्योहारों और परंपराओं का हिस्सा बन गई।
मीठी सेवई और उपमा
उत्तर भारत में इसे मीठी सेवई के रूप में बनाया जाता है। जबकि दक्षिण भारत में इसे सेमिया उपमा के रूप में नमकीन तरीके से पकाया जाता है।
सेवई को इंग्लिश में क्या कहते हैं
मुगल काल में इसे मीठे व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता था और आज भी यह भारतीय त्योहारों का अहम हिस्सा है। सेवइयों को इंग्लिश में Vermicelli कहा जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।