साइंस के अनुसार पढ़ाई का सबसे अच्छा समय क्या है?


By Priyanka Pal22, Mar 2024 01:14 PMjagranjosh.com

साइंस

आप तथ्यों के आधार पर ही किसी चीज पर भरोसा कर पाते हैं। आगे जानिए साइंस के अनुसार पढ़ाई के लिए पता लगाए गए अध्ययनों से पढ़ाई का सही समय क्या होना चाहिए।

दिनचर्या

पढ़ाई के लिए सर्वोत्तम समय का निर्धारण सीखने के परिणामों और शैक्षणिक प्रदर्शन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। वैज्ञानिक द्वारी की गई रिसर्च से इस बात का पता चलता है कि हमारी दिनचर्या पूरे दिन कैसे हमारे काम पर असर डालती है।

सुबह

रिसर्च से पता चलता है कि सुबह, मुख्यतौर पर रात की अच्छी नींद के बाद पढ़ाई के लिए सबसे सही समय है। मस्तिष्क सुबह के समय तरो - ताजा होता है और इस समय पढ़ाई की जाए तो काफी चीजों को याद करने में आसानी होती है।

नींद

जब आप क्वालिटी की नींद ले लेते हैं। तो अध्ययनों से पता चलता है कि आपकी याददाश्त पर्याप्त नींद लेने के बाद सबकुछ याद करने के लिए तैयार होती है। ऐसे समय में आपको उन कार्यों को करना चाहिए जो सबसे कठिन हैं।

दोपहर

दोपहर की शुरूआत से आधे दिन से दोपहर तक, कई लोगों अलर्ट और अपनी एनर्जी को गिरा हुआ महसूस करते हैं। इस टाइम में आपको हल्के ब्रेक की जरूरत होती है।

व्यक्तिगत पसंद

रिसर्च से पता चलता है कि आमतौर पर सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताएं और जीवनशैली दोनों बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सुबह ही पढ़ना है सही

रिसर्च में यह पाया गया है कि सुबह पढ़ना सबसे अच्छा होता है। जब आप रात की आरामदायक नींद लेने के बाद सुबह उठते हैं तब आपका दिमाग सबसे ज्यादा फ्रैश होता है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

टॉक्सिक लोगों में होती हैं ये 10 आदतें