मुश्किल काम सबसे पहले क्यों करते हैं? जानिए लॉजिक


By Priyanka Pal17, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com

क्या आप ये समझ नहीं पाते क्या काम पहले करना है और क्या बाद में, अगर आप अब तक इन सबालों से घिरे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करना चाहिए तो ये स्टोरी आपके लिए।

खुद को बेहतर बनाएं

किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपका फैसला लेना बहुत जरूरी है। जब आप कोई नई आदत बनाते हैं, जब तक उसे आप पूरी तरीके से ना अपना लें उसे रोज करते रहना जारी रखें।

क्लियर गोल्स

जब आपको साफ तौर पर अपने गोल्स के बारे में पता होता है, तब आप ज्यादा काम ज्यादा तेजी से करते हैं। फैसला करें कि आप क्या चाहते हैं उसे लिखकर कमिट करें। एक डेडलाइन बनाएं और गोल्स के लिए आपको कहां तक पहुंचने की जरूरत है उसकी लिस्ट बनाएं।

स्पेशल स्किल

हर किसी के पास एक खास स्किल जरूर होती है जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। उसे पहचाने और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें।

कमजोरी

अगर आप अपनी कमजोरी को पहचान सकें जिससे आप काम नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपनी सक्सेस को हासिल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी

जब काम की बात आती है तो हमेशा डिस्ट्रैक्शन आपको ज्यादा घेर लेती है। इसलिए हफ्ते में एक दिन ऐसा जरूर निकालें जब आपको अपने फोन से दूर रहने की आदत पड़ जाए और आप अपने काम को आसानी से पूरा कर सकें।

स्लाइस एंड डाइस

इस टेक्निक का इस्तेमाल कर आप बड़े काम को छोटे टास्क में बांटना। इसकी हेल्प से आप अपना काम करना आसान बना सकते हैं, साइकोलॉजिकली आपको बड़ा टास्क करना आसान लगेगा।

बड़े काम को पहले करना

छोटे कामों को टाला जा सकता है, छोटे काम जो समय बर्बाद करते हैं अक्सर ऐसे काम होते हैं, जिन्हे आप छोड़ सकते हैं। अगर आप अपने छोटे और कम जरूरी कामों को टालेंगे तब जरूरी काम ज्यादा सफलता के साथ कर पाएंगे।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

दिल्ली के टॉप लिस्ट में शामिल हैं ये 7 स्‍कूल