भारत का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र क्या है?


By Mahima Sharan26, Mar 2025 02:43 PMjagranjosh.com

वाद्य यंत्र

दुनियाभर में कई तरीके के वाद्य यंत्र इस्तेमाल किए जाते हैं, जैसे की ढोल, ड्रम, हारमोनियम आदि। लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि भारत का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र  क्या है?

भारत का राष्ट्रीय वाद्य

बता दें कि वीणा को भारत का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र कहा जाता है, हालांकि यह पूर्ण रूप से आधिकारिक नहीं हुआ है। दरअसल वीणा का संबंध ज्ञान की देवी सरस्वती माता से हैं।

शास्त्रीय संगीत

शास्त्रीय संगीत में लोग सबसे ज्यादा वीणा का इस्तेमाल करते हैं। यह यंत्र करीब 2000 सालों से ज्यादा पुराना है और इसकी आवाज इतनी सुरीली है कि लोग इसके मधुर आवाज में खो जाते हैं।

वीणा के  प्रकार

वैसे तो वीणा के कई प्रकार होते हैं, जिसमें रुद्र वीणा और सरस्वती वीणा भी शामिल है। हर वीणाओं की आवाज अलग और अनोखी होती है।

मुख्य प्रकार के संगीत

भारतीय संगीत के 2 सबसे मुख्य प्रकार के संगीत में वीणा का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत कहा जाता है।

कौशल और अभ्यास

वीणा बजाने के लिए अच्छे कौशल और घोर अभ्यास की आवश्यकता है। कई बार संगीतकारों को इसमें निपूर्णता हासिल करने में सालों लग जाते हैं।

आज वीणा देश नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

सीटीसी और इन हैंड सैलरी में क्या अंतर है?