फ्लाइट में पैदा हुआ बच्चा किस देश का नागरिक होगा?


By Priyanka Pal02, Apr 2025 02:50 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं

क्या आपने कभी सोचा है कि यदि किसी बच्चे का जन्म फ्लाइट में हो जाए तो उसे किस देश की नागरिकता मिलेगी ? यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

नागरिकता

नागरिकता का मतलब है, किसी देश, राज्य, या स्थानीय सरकार की कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करके उसका नागरिक बनना। जिसमें नागरिकों को मतदान का अधिकार होता है और उस देश के किसी भी हिस्से में रहने का अधिकार आदि सब प्राप्त होते हैं।

सभी देशों के नियम

क्या आप जानते हैं उड़ती फ्लाइट में पैदा हुए बच्चों की नागरिकता को लेकर सभी देशों में नियम अलग – अलग हैं।

फ्लाइट में जन्मे बच्चे

अगर किसी बच्चे का जन्म फ्लाइट में हो जाता है तो सबसे पहले उसके जन्म का समय और फ्लाइट किस देश की सीमा में उड़ रही है ये याद रखा जाता है।

डॉक्यूमेंट

फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से डेट ऑफ बर्थ से संबंधित डॉक्यूमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के पास अपने मां – बाप की राष्ट्रीयता रखने का भी अधिकार होता है।

मामला

दरअसल अमेरिका में पहला ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें फ्लाइट नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से अमेरिका जा रही थी। इसी दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उस समय फ्लाइट अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रही थी।

बच्चे की नागरिकता

ऐसे मामले में बच्ची को नीदरलैंड और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता हासिल की गई है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

क्या आप कद्दू का वैज्ञानिक नाम जानते हैं?