By Priyanka Pal02, Apr 2025 01:50 PMjagranjosh.com
कद्दू
कद्दू एक लोकप्रिय सब्जी है, जो भारत के ज्यादातर हिस्सो में पाई जाती है। यह खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कद्दू का वैज्ञानिक नाम।
भारतीय भाषाओ में कद्दू
कद्दू एक लोकप्रिय सब्जी है, जिसका इस्तेमाल कई भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। बंगाली में कुमड़ा, मराठी में भोपळा, गुजराती में कालु, ओड़िया में कखारु और कई राज्यों में इसे सीताफल के नाम से भी जाना जाता है।
सबसे अधिक कददू उत्पादन
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कद्दू उत्पादक देश है, जिसका उत्पादन 5 मिलियन टन है। मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा कद्दू उत्पादक राज्य है।
कद्दू खाने के फायदे
कद्दू के साथ ही उसके बीजों में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कद्दू खाने से त्वचा, आंखें, हड्डियां, और दांत स्वस्थ रहते हैं।
कद्दू से बने व्यंजन
कई राज्यों में मीठे कद्दू की सब्जी तो कहीं तीखा बनाया जाता है। वहीं साउथ इंडियन किचन में कद्दू का इस्तेमाल सांभर में किया जाता है।
सफेद कद्दू
कद्दू की एक पौषक से भरपूर्ण किस्म है सफेद कद्दू। जिसका इस्तेमाल पेठे बनाने के लिए किया जाता है।
कद्दू का वैज्ञानिक नाम क्या है
कद्दू को इंग्लिश में Pumpkin कहा जाता है। वहीं कद्दू कुकुर्बिता के वंश का माना जाता है। कुकुरबिटेसी को लौकी परिवार भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कद्दू को कुकुरबिटा पेपो है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
लोकसभा में एक विधेयक पारित करने के लिए कितने वोट जरूरी हैं?