क्या आपको पता है कि कर्नाटक का पुराना नाम क्या है?
By Priyanka Pal25, Feb 2025 04:40 PMjagranjosh.com
क्या आपको पता है कि कर्नाटक का पुराना नाम क्या है?
कर्नाटक को समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सदियों से, इसके नाम और पहचान में कई बदलाव हुए हैं। आज जानिए इस राज्य के पुराने नाम के बारे में।
कर्नाटक राज्य
वैसे तो कर्नाटक का गठन 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित होने के बाद हुआ। जिसे कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को मिलाकर एक राज्य बनाया गया।
कर्नाटक का पुराना नाम
कर्नाटक राज्य को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता था, जिसे फिर 1973 में आधिकारिक तौर पर बदलकर कर्नाटक कर दिया गया।
मैसूर साम्राज्य
यह क्षेत्र कभी मैसूर साम्राज्य का हिस्सा था, जिस पर वाडियार राजवंश का शासन था। वाडियार का शाही निवास, मैसूर पैलेस, जो राज्य की विरासत का प्रतीक है।
कर्नाटक का नाम
कर्नाटक नाम करुणाडु शब्द से आया जिसका मतलब है ऊंची भूमि या ऊंचा पठार। कन्नड़ भाषा में, इसका अर्थ काली मिट्टी की भूमि हो सकता है।
मैसूर राज्य
कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को मिलाकर एक राज्य बनाया गया, जिसे मूल रूप से मैसूर राज्य कहा जाता था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली NCR में क्या अंतर है?