By Mahima Sharan06, Jan 2025 04:59 PMjagranjosh.com
भारतीय स्नैक्स के हिंदी नाम
गुलाब जामुन, गोल-गप्पे, जलेबियां, चाट, आदि जैसे स्नैक्स का नाम सुनते ही हर भारतीयों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपको इनके हिंदी नाम मालूम है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको अपने फेवरेट इंडियन स्नैक्स के नामों के बारे में बताएंगे।
गोलगप्पे
गोलगप्पे के भारत भर में कई नाम हैं। पानी पूरी, फुचका, गुपचुप, पताशे और भी बहुत कुछ। लेकिन, बहुत से लोग नहीं जानते कि गोलगप्पे के लिए अंग्रेजी शब्द सिर्फ 'स्पाइसी वाटर बॉल'हैं।
खीर
खीर एक ऐसी मिठाई है, जो भारतीय घरों में हर तीज-त्योहार में बनती है। वैसे तो खीर कई प्रकार के होती हैं, जैसे की चावल की खीर, साबूदाना खीर, मखाना खीर, आदि और आपके इस पसंदीदा खीर को अंग्रेजी में 'राइस पुडिंग' कहा जाता है।
पकौड़े
वैसे तो भारतीयों को पकौड़े बहुत पसंद होते हैं और ठंड के मौसम में चाय के साथ गरमा-गरम पकोड़े खाने का एक अलग ही मजा होता हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पकौड़े को हिंदी में क्या बोलते हैं? बता दें कि अंग्रेजी में पकौड़ों को 'फ्रिटर्स' कहते हैं।
डोसा
डोसा किसे पसंद नहीं है? वैसे तो यह साउथ इंडियन फूड है, लेकिन इसका क्रेज पूरे भारत भर में है। वैसे आपको बता दें कि डोसा को अंग्रेजी में 'राइस क्रेप्स' या 'क्रिस्पी राइस पैनकेक' कहते है।
जलेबी
जलेबी भारतीय मिठाइयों में सबसे बेस्ट है। चीनी की चाशनी में भिगोए हुए कुरकुरे जलेबी को अंग्रेजी में 'फ़नल केक' कहा जाता है।
ब्रेड कटलेट
ब्रेड कटलेट हमेशा से ही एक पसंदीदा भारतीय नाश्ता रहा है। बच्चे हो या बड़े खाने के प्लेट में इसे देखकर सभी का दिल खुश हो जाता है। ब्रेड कटलेट पहले से ही एक अंग्रेजी नाम है, इसका एक और अंग्रेजी नाम 'क्रोकेट्स' भी है।
सच बताइएगा क्या आप पहले से इन स्नैक्स के अंग्रेजी नाम जानते थे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ