बच्चों के गुस्से को कौन सी बातें करती हैं ट्रिगर


By Mahima Sharan08, Jan 2025 02:00 PMjagranjosh.com

बच्चों को क्यों आता है गुस्सा

बच्चों में गुस्सा आना एक सामान्य भावना है, लेकिन कभी-कभी यह बढ़ सकता है जिससे समस्या खड़ी होने की संभावना होती है। आज हम आपको कुछ कारणों के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के गुस्से को बढ़ावा देते हैं।

निराशा

जब कोई बच्चा वह नहीं पा पाता जो वह चाहता है या उससे कुछ ऐसा करने के लिए कहा जाता है जो वह नहीं करना चाहता है। बच्चों की हर मांग और ख्वाहिश को पूरा करना जरूरी नहीं है, लेकिन माता-पिता के तौर पर आपको यह समझने की आवश्यकता है कि कहीं आपके बच्चे को सच में उस चीज की आवश्यकता तो नहीं।

तनाव

स्ट्रेस का कोई एज क्राइटेरिया नहीं है कि वे केवल बड़ों को ही होती हैं। बच्चों में तनाव होना एक आम समस्या है। कई बार बच्चे भी किसी चीज़ को लेकर तनाव, चिंता या भय महसूस करते हैं, जिसके कारण उनका व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसा ज्यादातर इसलिए होता है, क्योंकि बच्चे खुलकर अपने मन की बात नहीं बोल पाते हैं।

अनुचित व्यवहार

बच्चों को केवल एक ही भाषा समझ आती है और वो है प्यार की भाषा। जब बच्चों गुस्से से या चिल्ला कर बात की जाती है, तब वे अपमानित या हमला महसूस करना शुरू कर देते हैं।

पारिवारिक मुद्दे

बच्चे बेशक खुलकर न बोले, लेकिन घर का माहौल उनके मानसिक विकास और मूड पर गहरा प्रभाव डालता है। परिवार के अन्य सदस्यों को एक-दूसरे से बहस करते या नाराज होते देखना बच्चों के लिए तनाव का कारण बनता है, जो बाद में गुस्से के रूप में नजर आती है।

स्कूल

स्कूल के काम या परीक्षाओं से जूझना भी बच्चों के लिए गुस्से का कारण बन सकता है। माता-पिता के तौर पर आपको अपने बच्चों के काम के लोड को समझने की आवश्यकता है।

ये छोटी-छोटी बातें बच्चों के गुस्से को ट्रिगर करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Snapdeal के को- फाउंडर कृणाल बहल की नेट वर्थ जानिए