भारत का कौन सा शहर कांच की चूड़ी बनाने के लिए प्रसिद्ध है?


By Priyanka Pal30, Oct 2023 06:15 PMjagranjosh.com

शहर

भारत का प्रत्येक राज्य और शहर अपनी किसी न किसी प्रसिद्धी के लिए जाना जाता है, ऐसा ही एक शहर है फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश में बसा फिरोजाबाद, जो रंगबिरंगी चुड़ियों के लिए जाना जाता है, यह छोटा सा शहर कांच उद्योग के लिए मशहूर है।

व्यवसाय

फिरोजाबाद में चूड़ी बनाना एक घरेलू व्यवसाय है यहां कांच के कारखाने पीढ़ियों से पारंपरिक तरीकों से चलाए जा रहे हैं।

इतिहास

इस शहर को पहले चंद्रवारनगर और सुहाग नगरी के नाम से भी जाना जाता था। इस शहर में 200 से भी अधिक सालों से कांच की चूड़ियों बन रही हैं।

उद्योग

ये शहर अब दुनियाभर में कांच की चूड़ियों का सबसे बड़ा निर्माता है और यहां उद्योग की शुरूआत हाजी रुस्तम ने की थी।

कारोबार

ये शहर चूड़ियों के लिए जाना जाता है लेकिन सन् 1989 के समय यहां अन्य कांच की चीजों का कारोबार भी होने लगा।

मशहूर

यहां से बनने वाली चूड़ियां भारत के कोने - कोने में बसे सभी राज्यों तक पहुंचती हैं जिनके रेट के 10 -20 रूपए से शुरू होते हैं।

विदेश में भी प्रसिद्ध

फिरोजाबाद की चूड़ियां केवल देश के अलग- अलग राज्यों जैसे उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भेजी जाती हैं।

GK: भारत के सभी प्रधानमंत्री और उनके कार्यकाल के बारे में जानें