भारत का Royal City किस शहर को कहते हैं?


By Mahima Sharan03, Jan 2025 03:34 PMjagranjosh.com

भारत का रॉयल सिटी

रॉयल शब्द तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं। इस शब्द में इतना दम है कि व्यक्ति के अस्तित्व का पता चल जाता है। रॉयल शब्द अपने शाही अंदाज और अमीरी के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत के एक शहर को रॉयल सिटी के नाम से जाना जाता है।

क्या आप दे सकते हैं जवाब?

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर वह कौन सा शहर होगा? हम आपसे शर्त लगा सकते हैं कि तेज दिमाग वाले लोगों को इसका जवाब नहीं मालूम होगा। अगर आप जवाब जानना चाहते है, तो अगली स्लाइड का इंतजार करें।

पंजाब का राज्य

पंजाब राज्य का एक शहर पटियाला, 'भारत का शाही शहर' के रूप में जाना जाता है। बाबा अला सिंह द्वारा 1763 में स्थापित, यह शहर कभी पटियाला रियासत की राजधानी हुआ करता था। शहर का नाम, जिसका मूल अर्थ बाबा अला सिंह की भूमि था, इसकी शाही वंशावली को दर्शाता है।

ऐतिहासिक किले

पटियाला को महलों, किलों और पार्क का शहर कहा जाता है। यह शहर किला मुबारक किले सहित राजसी शाही इमारतों और महलों से सुशोभित है।

संस्कृति

पटियाला एक बड़ी सांस्कृतिक विरासत वाला राज्य है। शहर की आर्ट, बनावट और सड़कें उन महाराजाओं की कहानी बताती हैं जिन्होंने कभी यहां शासन किया था। पटियाला अपने बड़े घराने संगीत , प्रसिद्ध पाक परंपराओं और पटियालवी शिल्पकला के लिए भी जाना जाता है।

स्थान

पटियाला दक्षिण-पूर्वी पंजाब में, चंडीगढ़ से लगभग 30 मील (50 किमी) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह एक प्रमुख रेल लाइन और सरहिंद नहर की एक शाखा पर स्थित है।

सांस्कृतिक विरासत के कारण इसे रॉयल सिटी कहा जाता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

साइकोलॉजी के अनुसार 'A' अक्षर पर्सनैलिटी वालों को कैसी जॉब करनी चाहिए?