उत्तर प्रदेश में कैंचियों का शहर किस जिले को कहा जाता है?
By Priyanka Pal27, Mar 2025 02:40 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
जनरल नॉलेज
उत्तर प्रदेश भारत का इतना बड़ा राज्य है कि इससे जुड़ी ऐतिहासिक चीजें भी काफी हैं। आज जानिए उत्तर प्रदेश के कैंचियों के शहर के बारे में।
यूपी के जिले
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड, 350 तहसील और 437 नगर पंचायत हैं।
उत्तर पश्चिमी जिले
प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे पूर्वी जिला बलिया, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
कैंचियों का शहर
उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला कैंचियों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि यहां कैचियों का प्रमुख उद्योग करीब 400 साल पुराना बताया जाता है।
मुगल काल
मेरठ में कैंची बनाने की शुरुआत मुगलों के काल से हुई थी। उस समय यहां मुगलों के लिए तलवारें बनाने वाले कारीगरों ने कैंचियों को तैयार किया था।
मेरठी कैंची
कहा जाता है कि बेगम समरू विदेश से कैंची जैसा हथियार अपने साथ लेकर आईं थी। जिसके बाद यहां के कारीगरों ने इसे कैंची का आकार दिया।
दर्जनों किस्म की कैंची
उस समय आखून द्वारा मेरठी कैंची को हैंडल के साथ पेश किया गया था। मेरठ में बनाई जाने वाली कैंचियों की किस्में दर्जनों हैं, जिसमें कपड़ा, नाई और कारपेट कैंची प्रमुख है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
8 Government Colleges With Toughest Entrance Exams