By Mahima Sharan27, Mar 2025 02:22 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश उत्तरी भारत का एक राज्य है। यहां करीब 241 मिलियन से भी ज्यादा लोग रहते हैं। यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश लंबे समय से अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। इस वेब स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश के किस राज्य में क्या प्रसिद्ध है।
भदोही
भदोही अपने हाथ से बुने कालीन बुनाई इंडस्ट्री के लिए प्रसिद्ध, जिसके कारण इसे 'कालीन शहर' के रूप में भी जाना जाता है।
वाराणसी
देश-विदेश से लोग वाराणसी भ्रमण के लिए आते हैं और यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा के किनारे घाटों और बनारसी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
कन्नौज
कन्नौज अपने इत्र उद्योग के लिए जाना जाता है, जिसका इतिहास 400 वर्षों से अधिक पुराना है। बता दें कि यहां के इत्र देश-दुनिया में एक्सपोर्ट किए जाते है, जिसमें से केसर इत्र सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
मेरठ
यूपी का शहर मेरठ कैंची, खेल के सामान और गजक (मिठाई) के लिए प्रसिद्ध, जिसे 'भारत की खेल राजधानी' के रूप में भी जाना जाता है।
बरेली
झुमका बरेली वाला गाना तो आप सभी ने सुना होगा, तो बता दें कि बरेली यूपी का एक राज्य है और यह माचिस उद्योग और बेंत के फर्नीचर के लिए जाना जाता है।
कानपुर
कानपुर अपने चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध। यहां का चमड़ा देश भर में एक्सपोर्ट किया जाता है।
प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद)
प्रयागराज को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता है था। यह त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम) और महाकुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध। दुनिया भर से श्रद्धालु महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान लेने के लिए आते हैं।
मिर्जापुर
मिर्जापुर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, लेकिन बता दें कि दबंगई के साथ-साथ यह शहर विंध्याचल के पवित्र मंदिर और रुई और रेशम के व्यापारिक केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध है।
चित्रकूट
चित्रकूट एक पवित्र स्थान जहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने अपने वनवास का कुछ समय बिताया था। यह स्थान मंदिरों और राम धारा और जानकी कुंड जैसे प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है।
यूपी के ये जिले सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
उत्तर प्रदेश में कैंचियों का शहर किस जिले को कहा जाता है?