By Priyanka Pal24, Mar 2025 04:37 PMjagranjosh.com
भारत में पूर्व का स्कॉटलैंड किसे कहा जाता है?
भारतीय शहर अपने अनोखे आकर्षण, समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। शांत हिल स्टेशनों तक, हर शहर में कुछ न कुछ खासियत है।
जनरल नॉलेज
प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में आज जानिए भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में जिसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
पूर्व का स्कॉटलैंड
पूर्वोत्तर भारत में मेघालय की राजधानी शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। इस खूबसूरत शहर को यह दर्जा अंग्रेजों से मिला था, जिन्हें शिलांग की पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता स्कॉटलैंड जैसी लगती थी।
शिलांग को मिला स्कॉटलैंड का दर्जा
प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और यूरोपीय शैली की वास्तुकला को देखकर अंग्रेज इसे स्कॉटलैंड से कंपेयर करते थे। शहर के चारों ओर की घुमावदार पहाड़ियां और शांत माहौल यहां की सुंदरता का आधार है।
प्राकृतिक सुंदरता
यह शहर एलीफेंट फॉल्स जैसे लुभावने स्थानों और उमियम झील और वार्ड्स झील जैसी मनमोहक झीलों का घर है।
स्वर्ग
इसकी हरी-भरी हरियाली और शांत वातावरण इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बनाते हैं। शिलांग में खूबसूरत झीलें और झरने हैं जो दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है।
शिलांग की वास्तुकला
शिलांग में बनीं ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत चर्च, औपनिवेशिक शैली के बंगलो में यूरोपीय स्पर्श देखने को मिलता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।