एक से ज्यादा भाषाएं बोलने वाले भारत के 7 प्रधानमंत्रियों के बारे में जानिए


By Priyanka Pal16, Nov 2024 06:18 AMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं, भारत के कौन से प्रधानमंत्री बोल सकते हैं सबसे ज्यादा भाषाएं, यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

पीएम मोदी

भारत में वर्तमान प्रधानमंत्री के पद पर मौजूद नरेंद्र मोदी सिर्फ तीन भाषाएं बोल सकते हैं। जी हां पीएम मोदी हिंदी, गुजराती और इंग्लिश इन तीन भाषाओं को बोलने के लिए जाने जाते हैं।

जवाहर लाल नेहरू

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेहरू प्रथम व्यक्ति थे। उन्हें तीन भाषाएं हिंदी, इंग्लिश और उर्दू का ज्ञान था।

अटल बिहारी वाजपेयी

सबसे कम कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी। उन्हें भी तीन भाषाओं को बोलना लिखना और समझना आता था। वह हिंदी, इंग्लिश और उर्दू भाषा के ज्ञानी थे।

लाल बहादुर शास्त्री

उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था। शास्त्री जी को हिंदी, इंग्लिश और उर्दू बोलने के साथ - साथ लिखना आता था।

मनमोहन सिंह

भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चार भाषाओं का ज्ञान था। वह हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी और उर्दू बोलना जानते हैं।

इंदिरा गांधी

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री को 6 भाषाओं का ज्ञान था। जी हां इंदिरा गांधी इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, बंगाली और हिंदी में बात करती थीं।

पी. वी. नरसिम्हा राव

21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक दक्षिण भारत से प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन, आप यह जानकर हैरान रह सकते हैं उन्हें 17 भाषाओं का ज्ञान था। जिनमें से वह 11 भारतीय भाषाएं और 6 विदेशी भाषाओं को बोलते थे।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ट्रेन कैंसिल होने पर यात्री क्या कर सकते हैं?