By Priyanka Pal14, Apr 2025 12:00 PMjagranjosh.com
भारत में कौन सी नदी जमीन के अंदर बहती है
भारत विभिन्न विरासतों को खुद में समेटे हुए है, यहां नदियों की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं भारत को नदियों का देश भी कहा जाता है।
जनरल नॉलेज
अक्सर कॉम्पिटिटिव एग्जाम में जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में आज जानिए भारत की ऐसी नदी के बारे में जो कि जमीन के अंदर बहती है।
सबसे लंबी नदी
भारत की सबसे लंबी नदियों में गंगा का नाम शुमार है। लेकिन जमीन के अंदर बहने वाली जिस नदी के बारे में हम बताने जा रहे हैं, वह किसी को दिखाई नहीं देती।
सरस्वती नदी
सरस्वती नदी भारत की एक प्राचीन और पौराणिक नदी मानी जाती है, जिसका उल्लेख वेदों और कई ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है।
सरस्वती नदी का रास्ता
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, सरस्वती नदी हिमालय से निकलकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से होकर अरब सागर में गिरती थी।
श्रेष्ठ नदी
प्राचीन ग्रंथों की मान्यताओं के मुताबिक सरस्वती नदी धरती के अंदर बहती है, जो किसी को भी दिखाई नहीं देती। सरस्वती नदी को नदीतमा यानी श्रेष्ठ नदी मानी जाती है।
संगम
माना जाता है कि सरस्वती नदी का प्रयागराज में गंगा और यमुना के साथ संगम होता है। ऋग्वेद में सरस्वती नदी को नदियों की माता कहा गया है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।