'बाघों का राज्य' भारत के किस राज्य को कहा जाता है?


By Priyanka Pal02, Jan 2025 09:00 AMjagranjosh.com

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है।

भारत में बाघ वाला राज्य

भारत में बाघों का राज्य मध्य प्रदेश को कहा जाता है। जो कि अपने यहां के बाघों के लिए जाना जाता है।

बाघों की संख्या

भारत में बीते कुछ सालो में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के तहत बाघों की संख्या में करीब तीन गुना इजाफा देखने को मिला है। भारत में बाघों की संख्या बढ़कर 3682 हो गई है।

बाघों का राज्य

मध्य प्रदेश पहली बार नहीं है, जब उसे बाघों का राज्य वाला दर्जा दिया गया है, बल्कि पहले भी राज्य को यह दर्जा दिया गया है।

पहला राज्य

वर्तमान में मध्य प्रदेश बाघों की संख्या को लेकर पहले स्थान पर है। यहां कुल बाघों की संख्या 785 है, जबकि 2006 में यहां सिर्फ 300 बाघ हुआ करते थे।

कहां देखने को मिलेंगे बाघ

इसके लिए आप मध्य प्रदेश के अलग-अलग वन्यजीवों अभयारण्य में पहुंच घूम सकते हैं।

नेशनल पार्क

यहां आप कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और संजय-दुबरी टाइगर रिजर्व में बाघ देख सकते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स