अमरूद की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है?


By Priyanka Pal20, Feb 2025 05:20 PMjagranjosh.com

भारत में अमरूद की खेती व्यापक रूप से की जाती है और इसे अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत के किस राज्य में इसकी खेती सबसे ज्यादा होती है।

ठंडा फल

गर्मियों के मौसम में लोग अमरूद को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह एक ठंडा फल है, जिसे अपनी साधारण मिठास के लिए जाना जाता है।

अमरुद उत्पादन

भारत के कई राज्यों में अमरूद की खेती की जाती है। दुनिया में अगर सबसे ज्यादा अमरुद उत्पादन की बात की जाए तो वह भारत में ही मौजूद है।

ज्यादा अमरूद की खेती करने वाला राज्य

भारत में अमरूद की खेती सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में की जाती है। उत्तर प्रदेश में अमरूद को लेकर जलवायु और मिट्टी काफी मददगार होती है।

पैदावार

अकेले उत्तर प्रदेश राज्य में ही करीब पूरे भारत की 22% अमरूद की खेती होती है। यहां उगाया जाने वाला अमरूद हर राज्य तक पहुंचता है।

पड़ोसी राज्य

उत्तर प्रदेश के अलावा भारत में उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी अमरूद की खूब खेती की जाती है।

अमरूद का उत्पादन

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के अनुसार, मध्य प्रदेश में करीब 17 फीसदी अमरूद की खेती की जाती है। अमरूद की खेती के मामले में तीसरे नंबर पर बिहार आता है।

यहां भी होते हैं अमरूद

चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां 7.42 फीसदी अमरूद पैदा किया जाता है। पांचवे की बात की जाए तो हरियाणा है जहां 6% अमरुद होता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Mini India किस देश को कहा जाता है?