उत्तर प्रदेश के किस गांव को IAS की फैक्ट्री कहा जाता है?
By Priyanka Pal07, Jun 2024 10:26 AMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं भारत के एक ऐसे गांव के बारे में जिसे IAS की फैक्ट्री कहा जाता है? अगर नहीं तो आज जानिए उत्तर प्रदेश के ऐसे ही गांव के बारे में जहां से निकलते हैं सबसे ज्यादा अफसर।
उत्तर प्रदेश
यूपी की राजधानी लखनऊ से करीब 300 किलोमीटर दूर जौनपुर जिले का गांव माधोपट्टी बहुत ही खास है। यहां से सबसे ज्यादा अफसर निकलते हैं।
कितने लोग बने अफसर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस गांव के 47 लोग सिविल सेवा अधिकारी बन चुके हैं। इसके अलावा भी कई लोग बड़े पदों पर तैनात हैं।
रैंक
माधोपट्टी गांव से पहली बार साल 1952 में डॉ इंदुप्रकाश ने यूपीएससी में दूसरी रैंक हासिल की थी।
UPSC की तैयारी कैसे करते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां के लोग UPSC की तैयारी किसी कोचिंग सेन्टर में नहीं करते। बल्कि वे सेल्फ स्टडी से सफल होते हैं।
सुविधाएं
यदि आप यह सोच रह हैं कि यहां से निकलने वाले बच्चे अफसर इसलिए बन रहे हैं क्योंकि यहां सुविधाएं हैं। तो आप गलत हैं यहां कोई ऐसी विशेष सुविधा नहीं है। यह गांव भी साधारण ही है।
एक मिसाल है यह गांव
लखनऊ के पास मौजूद, माधोपट्टी का यह गांव सिविल सेवा तक सीमित नहीं है। यहां के लोग अपनी सेवाएं इंटरनेशनल कोर्ट में भी दे रहे हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Ambani to Adani: ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स