By Priyanka Pal02, Apr 2025 03:50 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इतना बड़ा राज्य होने के साथ इसका इतिहास भी काफी बड़ा है।
क्या आप जानते हैं
पहले इसे उत्तर-पश्चिमी प्रांत के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका नाम बदलकर आगरा और अवध का संयुक्त प्रांत कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश का नाम
आजादी मिलने के बाद 24 जनवरी, 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। जिसके बाद साल 2000 में, उत्तराखंड राज्य को उत्तर प्रदेश से अलग बनाया गया।
जिले और मंडल
मौजूदा समय में, यूपी में 75 जिले हैं, जिन्हें 18 मंडलों में विभाजित किया गया है। जिसमें 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं।
उत्तर प्रदेश का पहला हिंदी अखबार
उत्तर प्रदेश का पहला हिंदी समाचार, बनारस अखबार था। जिसकी शुरुआत जनवरी 1845 में गोविंद नारायण थत्ते के संपादन में की गई थी।
पहला हिंदी अखबार
इसे कुछ लोग हिंदी का पहला अखबार मानते हैं, जिसका प्रबंधन प्रबंधन शिवप्रसाद सितार-ए-हिंद ने किया था।
भाषा
बनारस अखबार की भाषा कि बात करें तो इसमें अरबी और फारस भाषाओं के साथ हिंदी का भी इस्तेमाल किया जाता था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।