उषा चिलुकुरी वेंस कौन हैं? यहां जानिए उनकी एजुकेशन और करियर


By Priyanka Pal16, Jul 2024 05:24 PMjagranjosh.com

उषा चिलुकुरी वेंस कौन हैं?

भारतीय महिला उषा चिलुकुरी वेंस, जेडी वेंस की पत्नी हैं। इन दिनों वह काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने का कारण अपने पति के साथ समर्थन के लिए है। आगे जानिए उषा चिलुकुरी की एजुकेशन और करियर के बारे में।

एजुकेशन

सैन डिएगो में रहकर उन्होंने अपनी स्कूलिंग माउंट कार्मेल हाई स्कूल से की जिसके बाद साल 2007 में येल यूनिवर्सिटी से उन्होंने हिस्ट्री में बी.ए. की डिग्री हासिल की है।

ग्रेजुएशन

उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई जारी रखी, जहां उन्होंने गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलर के रूप में 2009 में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की।

करियर

उषा चिलुकुरी वेंस, एक निपुण वकील हैं, जिनका करियर बहुत शानदार रहा है। उन्होंने मुंगेर , टोल्स एंड ओल्सन एलएलपी में एसोसिएट के रूप में काम किया।

लॉ क्लर्क

उषा का कानूनी अनुभव व्यापक है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट और कोलंबिया सर्किट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स में लॉ क्लर्क के रूप में शामिल रहीं।

समर एसोसिएट

उन्होंने टैफ्ट स्टेटिनियस एंड हॉलिस्टर एलएलपी में समर एसोसिएट के रूप में भी काम किया है।

परिवार

हिंदू परिवार में पली-बढ़ी उषा ने अपने धार्मिक पालन-पोषण के महत्व पर हमेशा जोर दिया है। उषा और जेडी वेंस की मुलाकात तब हुई जब वे येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहे थे।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता कितनी पढ़ी लिखी हैं?