By Priyanka Pal31, Mar 2025 03:35 PMjagranjosh.com
जनरल नॉलेज
क्या आप जानते हैं, भारत के पहले लोकसभा अध्यक्ष कौन थे। जिन्हें अक्सर दादा साहब भी कहा जाता है।
भारत के पहले लोकसभा अध्यक्ष
गणेश वासुदेव मावलंकर भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका जन्म 27 नवंबर 1888 को बड़ौदा, ब्रिटिश भारत में हुआ था।
गणेश वासुदेव मावलंकर की शिक्षा
गणेश वासुदेव मावलंकर, रत्नागिरी जिले के मावलंगे में रहने वाले मराठी परिवार से थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजापुर और बॉम्बे प्रेसीडेंसी के कई जगहों से ली।
ग्रेजुएशन
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए वे अहमदाबाद चले गए। उन्होंने 1908 में गुजरात कॉलेज से साइंस में बी.ए. की डिग्री हासिल की।
राजनीतिक सफर
मावलंकर ने अपनी राजनीतिक सफर सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी जैसे प्रमुख व्यक्तियों के साथ शुरू की थी।
स्थानीय शासन
वे पहली बार 1919 में अहमदाबाद नगर पालिका के लिए चुने गए और स्थानीय शासन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
विधान सभा के अध्यक्ष
1937 में मावलंकर बॉम्बे प्रांत विधान सभा के अध्यक्ष चुने गए। भारत की स्वतंत्रता के बाद, मावलंकर ने संविधान निर्माण की भूमिका को विधायी कर्तव्यों से अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रथम लोकसभा अध्यक्ष
15 मई 1952 को मावलंकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के पहले अध्यक्ष चुने गए।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।