By Mahima Sharan02, Mar 2025 12:33 PMjagranjosh.com
बच्चों का चिड़चिड़ा व्यवहार
ज्यादातर माता-पिता की यह शिकायत रहती है कि उनके बच्चे समय के साथ चिड़चिड़े बनते जा रहे है। ऐसे में बच्चों पर गुस्सा करने की वजह यह समझना जरूरी है कि वे वैसा क्यों कर रहे हैं? आइए समझते हैं बच्चों के चिड़चिड़ेपन के पीछे क्या वजह होती है।
बच्चों को समय दें
काम की वजह से ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं, लेकिन बच्चे तो मां-बाप के प्यार और समय के भूखे होते हैं। बेशक आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो पर बच्चों के लिए थोड़ा समय जरूरी निकालें।
बच्चों के सामने लड़े-झगड़े नहीं
बच्चों का मन बहुत ही नाजुक होता है। ऐसे में वे जब वे अपने माता-पिता को लड़ते-झगड़ते देखते हैं, तो उनके मन में निराशा होती है। बच्चों के सामने प्यार से रहे, ताकि वे आपसे प्रेरणा ले और बेहतर तरीके से उनकी परवरिश हो सकें।
फैमली टाइम बिताएं
बच्चों को फैलमी टाइम की जरूरत होती है। इसलिए अपने बिजी शेड्यूल से फैमली टाइम जरूर निकालें।
सामाजिक प्रभाव
बच्चे अपने साथियों, भाई-बहनों या यहां तक कि मीडिया पर देखी गई बातों से भी व्यवहार सीख सकते हैं। इसलिए बच्चों के सामाजिक वातावरण पर ध्यान दें।
बारी-बारी से बच्चों को समय दें
बच्चों को माता-पिता दोनों की जरूरत होती है। इसलिए, जब भी मौका मिलें बच्चों को अलग-अलग समय दें। ऐसा करने से वे खुलकर अपनी बातों को एक्सप्रेस कर पाएंगे।
यही कारण है कि बच्चे समय के साथ चिड़चिड़े बनते जा रहे हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ