By Mahima Sharan04, Mar 2025 11:55 AMjagranjosh.com
क्यों फड़कती हैं आंख
हम सदियों से अपनी दादी-नानियों से सुनते आ रहे हैं आंखों का फड़कना शुभ और अशुभ होने का संकेत है। लेकिन, सोचने वाली बात है कि क्या यह सच में केवल शुभ-अशुभ से जुड़ा है? आइए जानते हैं इसकी वजह....
गंभीर बीमारी के संकेत
बता दें कि बार-बार आंख फड़कना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। हालांकि इसे आम तौर पर लोग शुभ-अशुभ के संकेतों से जोड़ते हैं, लेकिन यह एक मेडिकल कारण भी हो सकता है।
स्ट्रेस
कई बार ज्यादा स्ट्रेस लेने से या आई स्ट्रेन के कारण आंखें फड़कती हैं। वहीं कई बार पलक की मांसपेशियां में ऐंठन होता है, जिससे आंखें फड़कती हैं।
नींद की कमी
वहीं, नींद की कमी भी आखें फड़कने का कारण बन सकता है। आज के बिजी शेड्यूल में लोग पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं ले पाते।
पानी की कमी
कम पानी पीने के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, जिससे आंखें फड़कती है। वहीं ज्यादा कैफीन की मात्रा भी आंखें फड़कने की वजह बनती है।
विजन प्रॉब्लम
विजन की समस्या से आंखों पर जोर पड़ता है, जिसे मेडिकल लैंग्वेज में मायोकाइमिया कहा जाता है।
ज्यादा आंखें फड़कने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ