किसी भी देश के लिए विदेशी मुद्रा भंडार क्यों जरूरी है?
By Priyanka Pal31, Jan 2025 02:30 PMjagranjosh.com
विदेशी मुद्रा भंडार क्यों जरूरी है?
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 17 जनवरी 2025 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 623.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है। ऐसे में जानिए विदेशी मुद्रा भंडार देश के लिए जरूरी क्यों होता है।
विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्राओं में आरक्षित रखी गई है, जिनमें बॉन्ड, ट्रेजरी बिल और अन्य सरकारी चीजें शामिल हो सकती हैं।
वर्तमान स्थिति
सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 705 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली है।
गिरावट
सितंबर 2024 से विदेशी मुद्रा भंडार में 11.6% की गिरावट आई है। जो कि साल 2008 के वित्तीय संकट के दौरान 22 प्रतिशत की गिरावट से बेहतर है।
आरामदायक स्थिति
सितंबर 2024 तक, भारत का शॉट टर्म लोन से विदेशी मुद्रा भंडार का अनुपात 18.9 प्रतिशत था, जो कि एक आरामदायक स्थिति को दर्शाता है।
डॉलर
दुनिया के अधिकतर देश अपना विदेशी मुद्रा भंडार डॉलर में रखना पसंद करते हैं, क्योंकि दुनिया का अधिकतर व्यापार डॉलर में ही होता है।
मुद्रा में गिरावट आने पर असर
इससे उस देश के लिए अपने आयात बिल का भुगतान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, उस देश की मुद्रा में भी दुनिया की अन्य मुद्राओं के मुकाबले तेज गिरावट आती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।