कंस्ट्रक्शन साइट पर हरे रंग का पर्दा क्यों लगाया जाता है?


By Mahima Sharan15, Sep 2024 11:33 AMjagranjosh.com

हरे रंग का अर्थ

हमारे जीवन में रंगों का अपना महत्व है। रंगों के बिना दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती। हर रंग का अपना एक मतलब होता है, लेकिन हरा रंग अपने आप में एक अलग रहस्य छुपाए हुए है। क्या आपने कभी ये सोचा है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर हरे रंग का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। जानिए वजह-

सुरक्षा का प्रतीक

हरा रंग सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। जब भी किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर हरे रंग के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है, तो वहां काम करने वाले मजदूरों को ऊंचाई पर काम करने में डर नहीं लगता, क्योंकि हरा पर्दा बताता है कि वे सुरक्षित हैं और बिना किसी चिंता के काम कर सकते हैं।

पर्यावरण की दृष्टि

इसके अलावा पर्यावरण की दृष्टि से भी हरे रंग के पर्दे को अच्छा माना जाता है। यह निर्माणाधीन बिल्डिंग में धूल और कणों को प्रवेश करने से रोकता है, जिससे प्रदूषण नहीं होता।

पारदर्शी

आपको बता दें कि हरे रंग के पर्दे बिल्कुल भी पारदर्शी नहीं होते हैं। इसका मतलब है कि अंदर की चीजें बाहर से नहीं दिखाई दे सकती हैं। हरा पर्दा सामान की देखभाल के लिए भी जरूरी माना जाता है, क्योंकि चोर यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि अंदर कितना सामान रखा है।

जगह को ठंडा रखता है

हरे रंग के कपड़े का एक और फायदा यह है कि यह गर्मी के दिनों में निर्माणाधीन बिल्डिंग को ठंडा रखता है, जिससे मजदूरों को गर्मी कम लगती है और वे काफी अच्छे माहौल में काम करते हैं।

शोर से बचाव

जब कोई इमारत बनती है तो उसमें कई तरह की मशीनों का भी इस्तेमाल होता है। इससे भी काफी शोर होता है। इससे बचाव के लिए हरे रंग के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इस कपड़े से बहुत कम शोर बाहर जाता है।

हरा रंग अपने अंदर कई अर्थ को छुपाए है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Do You Know: Where Did Samosa Originate From?