जब मन हो निराश और आने लगे नकारात्मक विचार, तब करें ये 10 काम
By Mahima Sharan10, Mar 2024 02:45 PMjagranjosh.com
निराश मन को कैसे करें ठीक
जरूरी नहीं जो हम जीवन से चाहते हैं, वे हमेशा ही हमें मिल जाए। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कुछ लोग आसानी से अपनी हार को स्वीकार कर लेते हैं। वहीं, कुछ बहुत जल्द हताश और निराश महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आप इन काम को कर के स्ट्रेस कम कर सकते हैं।
रोजाना किताब पढ़ने की आदत बनाएं
रोजाना किताब पढ़ने से आपके दिमाग और विचारों को खोलने में मदद मिलेगी। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप खुद को समय देंगे और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से बाहर निकलकर कुछ सोच पाएंगे।
अपनी पसंदीदा चीज या कुछ नया सीखें
अपने पसंदीदा काम या अपने किसी शौक को सीखना शुरू करें, जैसे खाना बनाना, पेंटिंग करना, लिखना, पढ़ना, पढ़ाना, लोगों से बात करना, अपनी रुचि के बारे में बताना आदि। यह गतिविधि आपको सोचने के और तरीके खोजने में मदद करेगी।
प्रतिदिन ध्यान करना चाहिए
ध्यान आपके मन से नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करता है। रोजाना मेडिटेशन करने से आपकी दिमागी शक्ति और सोचने की क्षमता बेहतर होती है। ध्यान एक सतत प्रक्रिया है इसलिए इसकी शुरुआत 10 मिनट से करनी चाहिए।
ऐसे सजाएं अपना कमरा
अपने कमरे में अपने पसंदीदा लेखक, व्यक्ति, नेता या अपने माता-पिता के प्रेरणादायक उद्धरण और पोस्टर लटकाएं। इससे आपको निराशा के क्षणों में सकारात्मक विचार और ऊर्जा मिलेगी।
सुबह जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठना और नियमित दिनचर्या का पालन करना आपको ऊर्जावान और बुद्धिमान बनाता है। सुबह थोड़ा जल्दी उठने से आपके पास अपने दिन की तैयारी के लिए काफी समय होगा।
रोजाना व्यायाम करें
रोजाना व्यायाम करना सेहत और दिमाग दोनों के लिए अच्छा होता है। यह वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुका है कि नियमित व्यायाम से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे सकारात्मक सोच बढ़ाने में मदद मिलती है।
डायरी लिखने की आदत डालें
कहते हैं मन के भावों को अगर कागज पर उतार दिया जाए तो बहुत संतुष्टि मिलती है। इसलिए अगर आप भी परेशान हैं तो अपने मन में जो भी चल रहा है उसे अपनी डायरी में लिख लें।
क्या करना है इसकी एक सूची बनाएं
आप जो भी करना चाहते हैं या अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एक कार्य सूची बनाएं। अपने कार्यों की श्रेणी के अनुसार उन्हें अलग-अलग स्टिकी नोट्स पर लिखिए और उन्हें नोटिस बोर्ड पर या अपनी टेबल के पास चिपका दें।
उन चीज़ों की पहचान करें जो आपके कंट्रोल में नहीं हैं
कार्यों की सूची बनाने का लाभ यह होगा कि आप उन कार्यों की पहचान कर सकेंगे जो आपको कठिन लगते हैं या जो आपको लगता है कि आप नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके जीवन में ऐसी कौन सी समस्याएं हैं जिनका समाधान आपको ढूंढना है।
अगर आप भी तनाव में रहते हैं, तो ये काम करना शुरू कर दें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के दौरान मेंटल हेल्थ से कैसे निपटें