जब भटक रहा हो मन, तो करें ये 10 काम बढ़ाएंगे एकाग्रता
By Mahima Sharan22, Mar 2024 12:33 PMjagranjosh.com
भटके मन को करें शांत
पढ़ाई हो या काम एक समय के बाद सभी चीजों से मन भटकने लगता है। काम करने का मन नहीं करता है, लेकिन काम तो करना ही पड़ता है। इसलिए आज हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप कॉन्संट्रेशन बढ़ा सकते हैं और भटकते मन को रास्ते पर ला सकते हैं।
डिस्ट्रैक्शन वाली चीजों से दूरी
सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि जिस कमरे में हम काम कर रहे हैं, वहां कुछ भी ऐसा न हो जिससे हमारा मन भटकें। आप जितना संभव हो उतने विकर्षणों को कम करने या उनसे छुटकारा पाने का प्रयास कर सकते हैं।
एक कॉफी की चुस्की ले
छोटी खुराक में कॉफी या अन्य कैफीनयुक्त ड्रिंक पीने से आपकी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
पोमोडोरो तकनीक का अभ्यास करें
ध्यान केंद्रित रहने से आपको कम समय में अधिक काम करने में मदद मिलती है। हालांकि यह काफी सरल लगता है। पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जरूरी कामों को पहले निपटने का प्रयास करे।
सही तरह से भोजन करें
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए शरीर का हेल्दी होना बेहद ही जरूरी है। इसलिए रोजाना हेल्दी फूड को अपने डाइट में शामिल करें।
उचित मात्रा में नींद
नींद हमारे लाइफस्टाइल में बहुत बड़ा रोल निभाता है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद ही जरूरी है। नींद की कमी आपको पूरे दिन थका हुआ महसूस करा सकती है।
स्मार्ट गोल निर्धारित करें
किसी भी कार्य में सफल होने के लिए एक निश्चित गोल का होना बेहद ही जरूरी है। यह गोल ही आपको मोटिवेट करते है, लेकिन ध्यान रखे के गोल ज्यादा मुश्किल न हो। इससे आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। इसलिए छोटे-छोटे गोल रखें।
दिमाग को तेज करने वाले गेम
जब भी आपका मन भटके तो अपने आप उस काम के लिए फोर्स न करें। कुछ ऐसे गेम खेले या एक्सरसाइज करें जिससे आपकी एक्रागता बढ़े और फिर पर पूरे कॉन्संट्रेशन के साथ अपना काम कर पाए।
ब्रेक लें
जरूरी नहीं कि सफल होने के लिए घंटों खुद को लगड़ते रहें। जब भी मन भटके खुद को एक ब्रेक दें। आप उस ब्रेक में सोशल मीडिया चल सकते हैं या उससे भी बेहतर दोस्तों के साथ बात कर सकते हैं। इससे आपको खुशी महसूस होगी।
अगर आपका भी मन भटकता है, तो एक बार इन चीजों को फॉलो कर के देखें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ