World Poetry Day 2024: भारत के 5 महान कवियों के बारे में जानिए
By Priyanka Pal21, Mar 2024 04:56 PMjagranjosh.com
हिंदी कवि
भारत का साहित्य बहुत पुराना है। हिंदी कवियों द्वारा लिखी गयी कविताएं वर्तमान में भी लाज्मी साबित होती हैं। कबीरदास से लेकर रविंद्रनाथ की कविताएं देश यथा - कथा और भारत की संस्कृति का आईना हैं। जानिए भारत के 8 महान कवियों के बारे में।
कबीरदास
कबीर 15वीं शताब्दी के कवि रहे हैं। उन्हें रहस्यवादी, भक्तिकाल के निपुण कवियों में से एक माना जाता है। उनके भजन और दोहे आज भी भारतीय संस्कृति में अत्यधिक महत्व रखते हैं।
मीराबाई
16वीं सदी की कवयित्री मीराबाई को भक्ति संत माना जाता है। उनकी कविता हिंदू भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति और प्रेम पर केंद्रित थी। आज भी उन्हें भजन के रूप में गाया जाता है।
रवींद्रनाथ टैगोर
बंगाली साहित्य और सामान्य तौर पर साहित्य में उनके काम को दुनिया भर में उच्च सम्मान में रखा जाता है। उनकी रचनाओं को भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान के रूप में चुना गया है।
सरोजिनी नायडू
सरोजनी नायडू को महात्मा गांधी ने कोकिला की उपाधि दी थी। उन्हें हिंदी साहित्य में अपनी बेहतरीन कविताओं के लिए जाना जाता है। वह संयुक्त प्रांत की पहली गवर्नर भी रहीं थीं।
रामधारी सिंह दिनकर
रामधारी हिंदी के प्रमुख लेखक, कवि व निबंधकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। दिनकर की मुख्य रचनाएं - रेणुका (1935 ई.), कुरुक्षेत्र (1946 ई.), रश्मिरथी (1952 ई.), उर्वशी (1961 ई.), परशुराम की प्रतीक्षा रही हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।