By Priyanka Pal24, Dec 2024 10:51 AMjagranjosh.com
दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने नाक के आकार के प्रकारों को समझने के लिए लोगों के 3D स्कैन को स्टडी किया है। साइकोलॉजी के अनुसार, किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को जानने के लिए नाक की शेप से भी उसके बारे में पता लगाया जा सकता है।
हॉक नाक
जिन लोगों की नाक बाज के आकार जैसी होती है वे लोग स्वतंत्र और नेतृत्व की भावना रखते हैं। ये लोग जिद्दी भी हो सकते हैं। इसी के साथ आप एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते हैं जो पहले अपने बारे में सोचते हैं।
बटन नाक
आपकी पर्सनैलिटी में क्यूटनेस होती है, आप सबकी बात सुन सकते हैं लेकिन आप अपनी दिल की बात सुनकर ही कोई निर्णय लेते हैं।
मांसल नाक
आप तेज, चतुर और समझदार व्यक्ति हो सकते हैं। आप बिना मीठा बोले सच बोलना पसंद करते हैं। आप पॉजिटिव रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
टेढ़ी नाक
आपकी नाक का आकार एक अलग कहानी कह सकता है लेकिन आप एक मजबूत पर्सनैलिटी वाले व्यक्ति हैं। आप अपने गुणों और जीवन मूल्यों की वजह से अपने दोस्तों के बीच जाने जाते हो।
ग्रीक नाक
इसमें व्यक्ति की नाक सीधी होती है उनका व्यक्तित्व करुणा, सादगी और ईमानदारी वाला होता है। आप एक सुखद लेकिन बहुत ही तीखे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। आप उन चीजों से जुड़े हैं जो समाज में योगदान देती हैं। किसी के जीवन को बेहतर बनाने में आप खुशी महसूस करते हैं।
न्युबियन नाक
आप बहुत खुले विचारों वाले, जिज्ञासु हैं और समस्याओं को हल करने या किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए हमेशा नए रचनात्मक तरीके खोजते रहते हैं। आप एक मिलनसार पारिवारिक व्यक्ति भी पाए जाते हैं। आप हमेशा अपने परिवार का ख्याल रखेंगे और अपने करियर की किसी भी ऊंचाई तक पहुंच जाएंगे।
रोमन नाक
बहुत मजबूत पर्सनैलिटी होने के साथ - साथ आप चुनौतियों का सामना बड़े ही आनंद के साथ करते हैं। आप भावनाओं को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देते, लेकिन आप एक दयालु व्यक्ति हैं। आप भीड़ से अलग हैं, इसलिए आप जिंदगी को अपनी मर्जी से जीने के लिए जाने जाते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
'बाघों का राज्य' भारत के किस राज्य को कहा जाता है?