Bihar Board Matric Registration 2027: आज से 10वीं का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब है Last Date

Bihar Board Class 10 Registration 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026-27 के लिए 10 के फाइनल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज 25 अगस्त, 2026 से शुरू कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर 16 सितंबर, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नोटिस और डायरेक्ट लिंक के लिए नीचे पढ़े।

Aug 25, 2026, 17:15 IST

Bihar Board Matric Registration 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 10वीं यानी मैट्रिक फाइनल एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताजा अपडेट के अनुसार, आज यानी 25 अगस्त 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 16 सितंबर 2026 तक शुरू कर दी गई है।

वर्तमान में मैट्रिक की पढ़ाई कर रहे और बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को अपने बोर्ड से संबद्ध स्कूल प्रशासन को सूचित करना होगा। साथ ही, अपनी सभी डिटेल्स को जमा करना होगा। 10वीं के लिए रजिस्टर करने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर विजिट करें।  

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. के अनुसार, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 सितंबर, 2026 ऐलान की गई है। 

Bihar Board Matric Registration 2027 Highlights 

जानकारी
डिटेल्स 
बोर्ड
Bihar School Examination Board (BSEB)
एग्जाम 
Annual Secondary Examination 2027
कक्षा
10वीं / Matric
ऐकेडमिक सेशन 
2026-27
रजिस्ट्रेशन शुरू
25 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
16 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन मोड 
ऑनलाइन
Official Website

BSEB के आधिकारिक पोर्टल पर “ONLINE APPLICATION FOR SECONDARY REGISTRATION 2026 FOR EXAM 2027” उपलब्ध है। पोर्टल में स्कूल लॉगिन, भुगतान, विद्यार्थियों को जोड़ने और डिटेल्स भरने जैसी प्रक्रियाएं दी गई हैं। 

Official Notice - यहां क्लिक करें

Bihar Board 10th Registration 2027: छात्रों को खुद फॉर्म भरना है या स्कूल भरेगा?

Bihar Board Matric Registration 2027 की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल के द्वारा पूरी की जाएगी। 10वीं में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करके आवश्यक जानकारी और डॉक्यूमेंट्स को उपलब्ध कराने होंगे। 

यहां भी पढ़े: Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन में सरकारी कॉलेज पाने के बाद आगे क्या? कैसे होती है काउंसलिंग?

Registration Form भरने से पहले इन Details को जरूर चेक करें

रजिस्ट्रेशन के दौरान फिल की गई डिटेल्स कई बार गलती से गलत फील हो जाती है, इसलिए फॉर्म को सबमिट करने से पहले छात्र अपनी सभी डिटेल्स को चेक करें। साथ ही, यह डिटेल्स आगे बोर्ड के रिकॉर्ड में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाती है। छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें।

  • छात्र का पूरा नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम और डिटेल्स
  • सब्जेक्ट्स की जानकारी
  • कैटेगरी 
  • फोटो और अन्य आवश्यक डिटेल्स 
  • रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी

बीएसईबी मैट्रिक एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

प्रिंसिपल के साथ स्कूल के टीचर को बीएसईबी मैट्रिक एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।  

1. ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।

2. लॉग इन करने के लिए स्कूल का यूजर आईडी और पासवर्ड फिल करें। 

3. डैशबोर्ड में, संबंधित छात्रों का डेटा अपलोड करें। 

4. जमा करने के लिए उनकी फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। 

5. ऑनलाइन एग्जाम फीस का जमा करें। 

6. फॉर्म को डाउनलोड करें। 

बीएसईबी मैट्रिक एग्जाम 2027 रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

कौन-से सितंबर को Last Date है, आखिरी दिन का इंतजार न करें

Bihar Board Matric Registration 2027 के लिए 16 सितंबर 2026 लास्ट डेट घोषित की गई है। 

Bihar Board Matric Registration 2027: Official Website

BSEB का ऑफिशियल पोर्टल biharboardonline.org है। यहां Secondary Registration 2026 for Exam 2027 से संबंधित ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध है।

छात्र रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates