[यहां क्लिक करें] DSSSB TGT Admit Card 2026: डीएसएसएसबी टीजीटी एडमिट कार्ड dsssb.delhi.gov.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

DSSSB TGT Admit Card 2026: डीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 24, 2026, 15:31 IST
DSSSB TGT Admit Card 2026
DSSSB TGT Admit Card 2026

DSSSB TGT Admit Card 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को दिल्ली ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 03 नवंबर 2026 से 04 दिसंबर 2026 को दिल्ली  के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है।  डीएसएसएसबी टीजीटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

DSSSB TGT Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

डीएसएसएसबी टीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

Related Stories

डीएसएसएसबी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

DSSSB TGT Admit Card 2026  - हाइलाइट्स

डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1417 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इनमें डोमेस्टिक साइंस टीचर (पोस्ट कोड - 42/26), टीजीटी कंप्यूटर साइंस (पोस्ट कोड - 41/26), ड्राइंग टीचर (पोस्ट कोड - 71/25) और स्पेशल एजुकेटर टीचर (पोस्ट कोड - 72/25) पद शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) 
परीक्षा का नाम 
डीएसएसएसबी टीजीटी परीक्षा 2026 
परीक्षा की तिथि 
03 नवंबर 2026 से 04 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
24 अक्टूबर 2026 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
dsssb.delhi.gov.in 

DSSSB TGT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

डीएसएसएसबी टीजीटी की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • DSSSB TGT Admit Card 2026

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  

  • DSSSB TGT Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?    

    डीएसएसएसबी टीजीटी की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।    

    DSSSB TGT Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    डीएसएसएसबी टीजीटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार का पूरा नाम 

    • माता-पिता या अभिभावक का नाम

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

    • श्रेणी 

    • लिंग 

    • रोल नंबर 

    • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

    • परीक्षा का नाम 

    • परीक्षा की तिथि 

    • परीक्षा की पाली और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • रिपोर्टिंग टाइम 

    • गेट बंद होने का समय 

    • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस 

    DSSSB TGT Vacancy 2026

    डीएसएसएसबी टीजीटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वैकेंसी की डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं।

    पोस्ट कोड
    पद का नाम 
    रिक्त पद 
    41/26
    टीजीटी कंप्यूटर साइंस
    675
    42/26
    डोमेस्टिक साइंस टीचर
    129
    43/26
    टीजीटी स्पेशल एजुकेशन 
    163
    44/26
    स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) 
    450
    कुल 
    1,417

    DSSSB TGT Exam Date 2026

    डीएसएसएसबी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने  वाले कैंडिडेट्स एग्जाम के शेड्यूल के लिए नीच दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। 

    पद का नाम 
    एग्जाम डेट 
    एग्जाम टाइमिंग
    डोमेस्टिक साइंस टीचर
    3 नवंबर और 04 नवंबर 2026
    तीन शिफ्ट - सुबह 09.00 से 11.00 बजे, दोपहर 01.00 बजे से 03.00 बजे तक और शाम 05.00 बजे से 07.00 बजे तक
    टीजीटी कंप्यूटर साइंस
    27 नवंबर से 30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर से 04 दिसंबर 2026  
    तीन शिफ्ट - सुबह 09.00 से 11.00 बजे, दोपहर 01.00 बजे से 03.00 बजे तक और शाम 05.00 बजे से 07.00 बजे तक
    ड्राइंग टीचर 
    5 दिसंबर 2026
    तीन शिफ्ट - सुबह 09.00 से 11.00 बजे, दोपहर 01.00 बजे से 03.00 बजे तक और शाम 05.00 बजे से 07.00 बजे तक
    स्पेशल एजुकेशन टीचर
    5 दिसंबर 2026
    तीन शिफ्ट - सुबह 09.00 से 11.00 बजे, दोपहर 01.00 बजे से 03.00 बजे तक और शाम 05.00 बजे से 07.00 बजे तक
    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates