DU NCWEB Cut Off 2026: B.A. Programme और B.Com की Fourth List जारी; 25 अगस्त से Admission शुरू, यहां देखें Direct Link

DU NCWEB 4th Cut-Off 2026 Released: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश 2026 के लिए बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम पाठ्यक्रमों की चौथी कट-ऑफ सूची 24 अगस्त, 2026 को प्रवेश पोर्टल admission.du.ac.in पर जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया आज, 25 अगस्त, 2026 से शुरू होगी।

Aug 25, 2026, 14:51 IST

DU NCWEB 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के Non-Collegiate Women’s Education Board (NCWEB) ने 2026-27 शैक्षणिक सेशन के लिए चौथी कट-ऑफ लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह कट-ऑफ B.A. (Programme) और B.Com UG courses के लिए जारी की गई है। छात्र एडमिशन पोर्टल admission.du.ac.in पर ऑनलाइन चौथे राउंड की प्रोग्राम-वाइज कट-ऑफ लिस्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस कट-ऑफ के आधार पर ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को आज यानी 25 अगस्त 2026 की सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

ऐसे में जिन छात्राओं ने NCWEB में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उनमें से वह छात्र जिन्हें अभी तक कोई सीट अलॉट नहीं हुई है, वह इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। छात्रों को अपनी Eligibility और संबंधित Teaching Centre की उपलब्ध सीटों के अनुसार कट-ऑफ को चेक करके समय पर Admission Process को पूरा करना चाहिए।

DU NCWEB Fourth Cut-Off 2026 Highlights 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के Non-Collegiate Women’s Education Board (NCWEB) ने 2026-27 शैक्षणिक सेशन में एडमिशन लेने वाले छात्र इस टेबल से सभी इंपॉर्टेंट जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। 

इवेंट 
डिटेल्स 
यूनिवर्सिटी का नाम 
University of Delhi (DU)
बोर्ड का नाम 
Non-Collegiate Women’s Education Board (NCWEB)
एकेडमिक सेशन
2026-27
कट-ऑफ
Fourth Cut-Off List
कोर्सेज 
B.A. (Programme), B.Com
Cut-Off जारी
24 अगस्त 2026
एडमिशन शुरू
25 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे
एडमिशन की लास्ट डेट 
26 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे
एडमिशन मोड 
Online
Official Admission Portal

FOURTH CUT-OFF LIST - 2026-2027 for NCWEB, Official Notice 

DU ने एक ऑफिशियल नोटिस के जरिए चौथी कट-ऑफ के तहत B.A. (Programme) और B.Com दोनों के लिए Admission Window की जानकारी दी है।

Press Release of 4th Cut-Off List 2026-2027 for NCWEB - यहां क्लिक करें

DU NCWEB 4th Cut-Off 2026 Released: कहां देखें Cut-Off?

छात्रों को चौथी कट-ऑफ से संबंधित जानकारी के बारे में जानने के लिए DU Admission Portal और NCWEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। NCWEB की वेबसाइट पर भी 2026-27 UG Admission से संबंधित Cut-off Notices उपलब्ध हैं। ,साथ ही, छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके दोनों कोर्सेज की कट-ऑफ देख सकते हैं। 

कोर्सेज की कट-ऑफ लिस्ट 
लिंक 
B.Com.
B. A. (Programme) 

DU NCWEB Admission 2026: Fourth Cut-Off List Out, Official Websites:

How to apply for DU NCWEB UG Admission 2026?

जिन छात्रों का नाम चौथी कट-ऑफ में शामिल हो गया है, वह अब निर्धारित किए गए टाइम पीरियड के अंदर अपने एजमिशन प्रोसेस को पूरा कर लें। इस DU NCWEB UG Admission Process 2026 को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें।  

1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in पर विजिट करें। 

2. वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए अपना ईमेल और पासवर्ड को फिल करें। 

3. डैशबोर्ड में, एंट्री के लिंक पर क्लिक करें। 

4. क्लिक करते ही चौथी कटऑफ लिस्ट के आधार पर कार्यक्रम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

5. फिर, अपनी एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करके फॉर्म को जमा करें। 

6. एडमिशन फीस को सबमिट कर दें। 

DU NCWEB UG Admission Process 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें

छात्र DU NCWEB UG Admission Process 2026 से जुड़ी सभी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें। साथ ही, उनके द्वारा जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिस पर ही विश्वास करें। 

यहां भी पढ़े: HP Board Class 9, 11 Registration 2026 शुरू; 200 रुपये फीस के साथ जानें Last Date और Details

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates