[OUT] Haryana Court Clerk Admit Card 2026: हरियाण कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Haryana Court Clerk Admit Card 2026: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 17, 2026, 13:11 IST
Haryana Court Clerk Admit Card 2026
Haryana Court Clerk Admit Card 2026

Haryana Court Clerk Admit Card 2026: अधीनस्थ न्यायालयों में स्टाफ की केंद्रीयकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC) ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के तहत क्लर्क की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 17 अगस्त 2026 को सुबह 11.00 बजे जारी किया गया। इसकी परीक्षा 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगाी। 

हरियाण कोर्ट क्लर्क की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब और हरियाणा हाई क्लर्क की भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 36/SSC/HR/2026 के तहत कुल 1265 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

Haryana SSSC Clerk Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

हरियाण कोर्ट क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

हरियाण कोर्ट क्लर्क परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

Haryana Court Clerk Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क पदों के चयन में सीबीटी परीक्षा, इंग्लिश टेस्ट, कंप्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट, फाइनल मेरिट लिस्ट और मेरिट लिस्ट शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
अधीनस्थ न्यायालयों में स्टाफ की केंद्रीयकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC) 
विभाग का नाम 
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट 
पद का नाम 
क्लर्क 
विज्ञापन संख्या 
36C/SSSC/HR/2026
रिक्त पदों की संख्या 
1265
परीक्षा का मोड 
सीबीटी 
परीक्षा की तिथि 
24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 के बीच आयोजित 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
17 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
sssc.gov.in

Haryana SSSC Clerk Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New/Announcements सेक्शन पर जाएं। 

  • Haryana Court Clerk Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • एडमिट कार्ड की एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

  • Haryana Court Clerk Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, दो 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं।

    Haryana SSSC Clerk Exam 2026 Guidelines 

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से तकरीबन 1 घंटे पर एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि वेरिफिकेशन के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल और स्मार्ट वॉच या कोई अन्य उपकरण साथ लेकर न जाएं।      

     
    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates