IBPS SO Prelims Score Card 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS SO Prelims Score Card 2026: आईबीपीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसओ प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसका रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था और परीक्षा 29 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 22, 2026, 18:18 IST

IBPS SO Score Card 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या CRP SPL-XVI के तहत स्पेशलस्ट ऑफिसर (SO) की प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार केवल 31 अक्टूबर 2026 तक ही देख सकते हैं। आईबीपीएस एसओ की प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। 22 अक्टूबर 2026 को ही आईबीपीएस एसओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी किया गया, जिसकी परीक्षा 01 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। 

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

IBPS SO Marks 2026 PDF Download Link 

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

Related Stories

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

IBPS SO Prelims Score Card 2026 - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1035 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 


विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
विज्ञापन संख्या 
CRP SPL-XVI
पद का नाम 
स्पेशलिस्ट ऑफिसर
रिक्त पद 
1035
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 
29 अगस्त 2026
रिजल्ट 
15 अक्टूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड तिथि 
22 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा तिथि 
01 नवंबर 2026 
सलेक्शन प्रोसेस 
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट 
ऑफिशियल वेबसाइट 
www.ibps.in

IBPS SO Score Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान स्पेशलिस्ट ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • IBPS SO Prelims Score Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • स्कोरकार्ड कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates