UP Forest Guard Answer Key 2026: यूपी वन रक्षक उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

UP Forest Guard Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 29 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 29, 2026, 14:58 IST
UP Forest Guard Answer Key 2026
UP Forest Guard Answer Key 2026

UP Forest Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दिनांक 29 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशयल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है, जिसकी परीक्षा दिनांक 27 सितंबर 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक ऑफलाइन मोड पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी।  

यूपीएसएसएससी यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 708 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक

यूपी वन रक्षक परीक्षा की उत्तर कुंजी का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आंसर-की नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर में विषय संबंधित नॉलेज, एलिमेंट्री गणित व बायोलॉजी, कंप्यूटर जानकारी व तकनीक और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य नॉलेज से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। 

यूपी वन रक्षक परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 in English

UP Forest Guard Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को यूपी वन रक्षक परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अटैच करना आवश्यक है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
परीक्षा का नाम 
यूपी वन रक्षक उत्तर कुंजी परीक्षा 2026 
विज्ञापन संख्या 
12-परीक्षा/2026
रिक्त पदों की संख्या 
708 
चयन के चरण 
शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 
परीक्षा की तिथि 
27 सितंबर 2026 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
29 सितंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी वन रक्षक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • Go to Home पर क्लिक करें।

  • होम पेज पर View ALL News & Alerts सेक्शन देखें। 

  • अब “विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/13 के अंतर्गत दिनांक 27-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें।” लिकं पर क्लिक करें 

  • आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

UP Forest Guard Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?

यूपीएसएसएससी यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी में आप ये डिटेल्स ध्यान  से चेक कर सकते हैं। 

  • आयोग/संस्था का नाम

  • परीक्षा का नाम 

  • विज्ञापन संख्या 

  • परीक्षा तिथि और पाली 

  • क्वेश्चन पेपर बुकलेट सीरीज/कोड 

  • प्रश्न संख्या 

  • आधिकारिक सही उत्तर 

  • उम्मीदवार का रिस्पॉन्स

  • सही उत्तर का अंक

  • आपत्ति दर्ज करने के निर्देश

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 - संभावित अंक कैसे निकालें?

यूपी वन रक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से संभावित स्कोर इस फॉर्मूले के जरिए निकाल सकते हैं।  

कुल अंक=(सही उत्तरों की संख्या1)-(गलत उत्तरों की संख्या0.25)

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates