झारखंड नहीं, यह है भारत में कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में ओडिशा ने करीब 269.71 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। यानी देश में पैदा हुए हर 100 टन कोयले में लगभग 26 टन ओडिशा से आया।

Aug 13, 2026, 13:18 IST
ओडिशा में कहां से निकलता है इतना कोयला?
ओडिशा में कहां से निकलता है इतना कोयला?

भारत की बिजली, स्टील और भारी उद्योगों की कहानी में कोयले की भूमिका आज भी बेहद बड़ी है। लेकिन जब बात आती है कि देश में सबसे ज्यादा कोयला कौन पैदा करता है और सबसे बड़ा कोयला संसाधन किस राज्य के पास है, तो एक नाम सबसे आगे ओडिशा का नाम आता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में ओडिशा ने करीब 269.71 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। यानी देश में पैदा हुए हर 100 टन कोयले में लगभग 26 टन ओडिशा से आया। इतना ही नहीं, 1 अप्रैल 2025 तक राज्य के पास करीब 100.98 अरब टन के कुल अनुमानित कोयला संसाधन थे।

उत्पादन में ओडिशा सबसे आगे

FY 2024-25 में भारत का कुल कोयला उत्पादन करीब 1,047.69 मिलियन टन रहा। इसमें ओडिशा की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।

ओडिशा: 269.71 मिलियन टन

झारखंड: 206.18 मिलियन टन

छत्तीसगढ़: 204.94 मिलियन टन

मध्य प्रदेश: 167.56 मिलियन टन

ऐसे में कह सकते है कि ओडिशा ने दूसरे नंबर पर रहे झारखंड से करीब 63.5 मिलियन टन ज्यादा कोयला पैदा किया।

Related Stories

सिर्फ उत्पादन नहीं, संसाधनों में भी नंबर-1

1 अप्रैल 2025 तक भारत के कुल अनुमानित कोयला संसाधन करीब 400.715 अरब टन थे। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा ओडिशा के पास है।

राज्य
कुल कोयला संसाधन
ओडिशा
100.98 अरब टन
झारखंड
93.25 अरब टन
छत्तीसगढ़
85.26 अरब टन
पश्चिम बंगाल
34.39 अरब टन
मध्य प्रदेश
33.56 अरब टन

ओडिशा में कहां से निकलता है इतना कोयला?

ओडिशा के कोयला उत्पादन की रीढ़ मुख्य रूप से तालचेर और आईब वैली कोयला क्षेत्र हैं। तालचेर, अंगुल जिले में स्थित है और देश के बड़े कोयला क्षेत्रों में गिना जाता है।

दूसरी ओर आईब वैली पश्चिमी ओडिशा में झारसुगुड़ा और आसपास के इलाकों में फैला है और राज्य की ऊर्जा व औद्योगिक जरूरतों में अहम योगदान देता है। 

एक साल में उत्पादन में बड़ी छलांग

कोयला मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आकड़ों के अनुसार, ओडिशा का कोयला उत्पादन FY 2023-24 में करीब 239.40 मिलियन टन था। अगले साल यह बढ़कर 269.71 मिलियन टन पहुंच गया। यानी सिर्फ एक साल में उत्पादन में करीब 12.7% की बढ़ोतरी हुई।

मापे गए संसाधन (Measured resources) में झारखंड आगे

कुल संसाधनों में ओडिशा नंबर-1 है, लेकिन Measured कैटेगरी में झारखंड के पास करीब 60.29 अरब टन संसाधन हैं, जबकि ओडिशा के पास करीब 55.01 अरब टन।

लेकिन जब Measured + Indicated + Inferred सभी श्रेणियों को जोड़ा जाता है, तो ओडिशा का कुल संसाधन आधार करीब 100.98 अरब टन पहुंच जाता है और वह देश में सबसे आगे निकल जाता है।

2025-26 के आंकड़े अभी पूरे नहीं

वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच भारत ने करीब 619.40 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था। लेकिन पूरे साल के समान आधार वाले राज्यवार आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण राज्यों की तुलना के लिए अभी FY 2024-25 के पूर्ण आंकड़े सबसे बेहतर आधार हैं।

आज ओडिशा भारत के कोयला उत्पादन में सबसे आगे है और उसके पास देश का सबसे बड़ा कुल अनुमानित कोयला संसाधन आधार भी है।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates