AIBE 22 Registration 2026: 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, 29 नवंबर को होगा एग्जाम; यहां देखें पूरी डीटेल्स

AIBE 22 Registration 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-22 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2026 निर्धारिक की गई है। यह एग्जाम 29 नवंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है। छात्र नीचे दिए गए लिंक से एप्लीकेशन को फिल करें। 

Oct 21, 2026, 13:48 IST
AIBE 22 Registration 2026
AIBE 22 Registration 2026

All India Bar Examination 2027/2026: भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-22 (AIBE XXII) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब फाइनल राउंड में पहुंच चुकी है। जो लॉ-ग्रेजुएट्स देश के किसी भी न्यायालय में वकालत करने के लिए 'प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र' (Certificate of Practice-COP) प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह एग्जाम पास करना काफी जरूरी होता है। छात्र इस एग्जाम में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। साथ ही, तय की गई डेट के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो को क्लोज कर दिया जाएगा।

बार काउंसिल के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, जो छात्र अभी तक अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को नहीं भर पाए हैं, वे अब ऑफिशइयल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर बिना किसी देरी के फॉर्म को पूरा कर लें।

AIBE 22 Exam 2026: मुख्य डेट्स और डिटेल्स 

AIBE 22 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी छात्र सभी डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
निर्धारित डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 
19 अगस्त 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
27 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान की लास्ट डेट 
28 अक्टूबर 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की लास्ट डेट 
30 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
14 नवंबर 2026
AIBE 22 एग्जाम डेट 
29 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

AIBE XXII Application 2026: Form Link 

AIBE XXII Application 2026 Link 

यहां क्लिक करें 

Application Details & Fee Structure

AIBE 22 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड से करवाई जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट में आने वाली तकनीकी खराबियों से बचने के लिए पहले ही प्रक्रिया को पूरी कर लें:

  • एप्लीकेशन फीस: सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) कैटेगरी के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के छात्रों के लिए फीस 2,500 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से 28 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है।
  • करेक्शन विंडो: यदि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो छात्र 30 अक्टूबर 2026 तक अपने फॉर्म में आवश्यक करेक्शन कर सकते हैं।

AIBE 22 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

इच्छुक और योग्य छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन को सबमिट कर सकते हैं:

  1. AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए AIBE 22 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बुनियादी जानकारी, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर फिल करके नया अकाउंट  बनाएं या फिर पुराने क्रेडेंशियल्स से ही लॉगिन करें।
  4. फिर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डिटेल्स भरें। साथ ही, मांगे गए स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स व फोटो-हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करें। 
  6. फिर, फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: UPESSC PGT Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने का आज लास्ट डे! यहां देखें 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates