CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: फरवरी से शुरू होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम! जानें पैटर्न और स्मार्ट टिप्स

CBSE Class 10 Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं के बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। एग्जाम मध्य फरवरी से मार्च 2027 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगे। छात्र ऑफिशियल पोर्टल से लेटेस्ट अपडेट्स लेते रहें।

Oct 19, 2026, 14:40 IST
CBSE Board Exam 2027 Date Sheet
CBSE Board Exam 2027 Date Sheet

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet OUT Soon: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षणिक सेशन 2026-2027 के लिए 10वीं की बोर्ड एग्जाम का ऑफिशियल डेटशीट (CBSE 10th Date Sheet 2027) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही जारी होने वाली है। केंद्रीय बोर्ड की रिपोर्टर के अनुसार, माध्यमिक लेवल की मुख्य लिखित एग्जाम (Theory Examinations) फरवरी 2027 के मध्य से आयोजित होकर मार्च 2027 के दूसरे हफ्ते तक चलेंगी।

10वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे देश-विदेश के लाखों छात्रों के लिए यह समय अपनी तैयारी को सही दिशा और फाइनल रूप देने का है। डेटशीट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर इसे आसानी से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th Exam 2027 Key Highlights: मुख्य डिटेल्स 

CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड एग्जाम 2027 से संबंधित एक्सपेक्टेड और महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे दी गई टेबल से देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स और एक्सपेक्टेड डेट्स 
बोर्ड का नाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education - CBSE)
क्लास 
10वीं (Secondary Examination)
शैक्षणिक सेशन 
2026–2027
डेटशीट जारी होने की डेट 
अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक (संभावित)
प्रैक्टिकल एग्जाम की अवधि
जनवरी 2027
थ्योरी एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स
मध्य फरवरी 2027 से मार्च 2027 तक
एग्जाम का मोड 
ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित मोड)
एग्जाम टाइम 
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
ऑफिशियल वेबसाइट

CBSE Class 10 Timetable 2027: एक्सपेक्टेड सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम विंडो 

छात्रों की सहूलियत के लिए पिछले सालों के रुझान और प्राथमिक अपडेट्स के आधार पर मुख्य सब्जेक्ट सब्जेक्ट्स की एक्सपेक्टेड एग्जाम विंडो नीचे दी गई है:

  • मध्य फरवरी 2027: अंग्रेजी (Language & Literature / Communicative) और गणित (Mathematics Standard & Basic)
  • उत्तर फरवरी 2027: विज्ञान (Science), सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • प्रारंभिक मार्च 2027: हिंदी (कोर्स A और कोर्स B)
  • मध्य मार्च 2027: सामाजिक विज्ञान (Social Science), संस्कृत और अन्य क्षेत्रीय/विदेशी भाषाएं

CBSE 10th Date Sheet 2027 PDF ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

ऑफिशियल पोर्टल पर डेटशीट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सीबीएसई (CBSE) की ऑपिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर प्रदर्शित हो रहे ‘Main Website’ या ‘Latest @ CBSE / Announcements’ वाले ऑप्सन पर क्लिक करें।
  3. अब नए नोटिस बोर्ड सेक्शन में ‘CBSE Class 10th Date Sheet 2027 PDF’ लिंक का चयन करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही कक्षा 10वीं का पूरा टाइम-टेबल PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. अपने सब्जेक्ट के सब्जेक्ट कोड (Subject Code), एग्जाम डेट्स और टाइम का अच्छी तरह से मिलान करें।
  6. फिर, स्टडी टेबल पर लगाने के लिए PDF फाइल को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: D.El.Ed. Admission 2026 Final Counseling: 4th राउंड की काउंसलिंग शुरू, जानें डेट्स, गाइडलाइंस और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates