DSSSB MTS Final Answer Key 2026 Date: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 25 जुलाई 2026 से 01 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। डीएसएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 07/25 (पोस्ट कोड 803/25) के तहत कुल 714 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
डीएसएसएसबी एमटीएस के एग्जाम में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक ही उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आंसर-की नहीं देखी जा सकती।
DSSSB MTS Answer Key 2026 PDF Download
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
Related Stories
|
डीएसएसएसबी एमटीएस फाइनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक
|
DSSSB MTS Answer Key 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी दिनांक 11 सितंबर 2026 को जारी की गई थी और अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इन पदों के सलेक्शन में टियर-1 लिखित परीक्षा, मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स, स्किल/ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
|
|
पद का नाम
|
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
714
|
|
विज्ञापन संख्या
|
07/25 (पोस्ट कोड 803/25)
|
|
परीक्षा का नाम
|
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा 2026
|
|
परीक्षा की तिथि
|
25 जुलाई 2026 से 01 सितंबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
dsssb.delhi.gov.in
|
DSSSB MTS Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर What’s New सेक्शन देखें।
अब DSSSB MTS Final Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
आंसर-की डाउनलोड कर लें।
DSSSB MTS Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी में ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
अभ्यर्थी का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन आईडी
-
परीक्षा का नाम
-
पोस्ट कोड
-
परीक्षा की तिथि
-
शिफ्ट का समय
-
प्रश्न आईडी
-
प्रश्न का प्रकार और विषय
-
विकल्प आईडी
-
उम्मीदवार का उत्तर
-
सही उत्तर
-
प्रश्न की स्थिति
DSSSB MTS Answer Key 2026 पर क्या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा की यह फाइनल उत्तर कुंजी है। इस कारण आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती क्योंकि पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज करने के लिए टाइम भी दिया गया था। सारी आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद ही फाइनल आंसर-की 2026 जारी की गई है।
