Jharkhand Home Guard Online Form 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 पदों पर अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

Jharkhand Home Guard Online Form 2026: झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

Oct 23, 2026, 11:31 IST
Jharkhand Home Guard Online Form 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 पदों पर अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई
Jharkhand Home Guard Online Form 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 पदों पर अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

Jharkhand Home Guard Online Form 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर गृह रक्षक (Home Guard) के आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 11 अक्टूबर को मांगे गए। जिसकी अंतिम तिथि 26 अक्टूबर शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रामीण गृह रक्षक के 635 पद और शहरी गृह रक्षक के कुल 137 पदों को भरना है। ग्रामीण उम्मीदवारों के लिए योग्यता 7वीं पास और शहरी के लिए 10वीं पास रखी गई है। योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

आवेदन लिंक 

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के जरिए कुल 772 गृह रक्षक के पदों को भरा जा रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं। 

Related Stories

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026

हाइलाइट्स

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के तहत देवघर जिले में कुल 772 गृह रक्षक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें ग्रामीण गृह रक्षक के 635 पद और शहरी गृह रक्षक के कुल 137 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर, 2026 को समाप्त हो जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन सहित अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर
पद 
गृह रक्षक (Home Guard)
पदों की संख्या 
772
आवेदन तिथि 
11 से 26 अक्टूबर, 2026 
आयु सीमा 
19 से 40 वर्ष 
ग्रामीण योग्यता 
7वीं पास 
शहरी योग्यता 
10वीं पास 
आवेदन शुल्क 
100 रुपये 
ऑफिशियल वेबसाइट 
recruitment.jharkhand.gov.in

शारीरिक मानक (Physical Standard)

उम्मीदवारों का निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा। पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देखें:

 वर्ग
न्यूनतम ऊंचाई
सीना
पुरुष – सामान्य/OBC/BC
162 सेमी
79 सेमी
पुरुष – SC/ST
157 सेमी
76 सेमी
महिला – सभी वर्ग
148 सेमी
लागू नहीं

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in  पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन करें।

  4. फॉर्म भरने के लिए व्यक्तिगत, शैक्षणिक डिटेल्स दर्ज करें।

  5. आवश्यक प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान करें।

  7. आवेदन फॉर्म को Submit करें।

  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

 NICL Assistant Mains Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates