JNVST Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, तुरंत भरें फॉर्म

JNVST Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लैटरल एंट्री एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। छात्र बिना देर किए ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर तुरंत अपना फॉर्म भर लें। 

Oct 21, 2026, 16:51 IST
JNVST Class 9, 11 Application 2027
JNVST Class 9, 11 Application 2027

JNVST Class 9, 11 Application 2027: देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में शुमार जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए 9वीं और 11वीं में लैटरल एंट्री एडमिशन (Lateral Entry Admission) के वास्ते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का लास्ट मौका आ गया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा निर्धारित डिटेल्ड शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2026 है।

जो मेधावी छात्रो अभी तक किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे बिना किसी और देरी के तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर पर विजिट करे। साथ ही, अपना फॉर्म सुरक्षित रूप से सबमिट करें।

JNVST Admission 2027: मुख्य डिटेल्स और महत्वपूर्ण डिटेल्स 

नवोदय विद्यालय 9वीं और 11वीं एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े प्रमुख नंबर और डिटेल्स को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
संस्था का नाम
नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
क्लासेस 
9वीं और 11वीं 
शैक्षणिक सेशन 
2027–2028
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
22 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट
रजिस्ट्रेशन मोड 
केवल ऑनलाइन (Online Mode)

लास्ट टाइम की हड़बड़ी से बचने के लिए क्यों जरूरी है तुरंत अप्लाई करना? 

लास्ट डेट नजदीक होने के कारण लास्ट के कुछ घंटों में ऑफिशियल पोर्टल पर ट्रैफिक काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे सर्वर स्लो होने या तकनीकी एरर आने की संभावना बनी रहती है। जिन छात्रों के डॉक्यूमेंट्स जैसे निवास प्रमाण पत्र, अंकसूची या कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि तैयार हैं, वे बिना लास्ट डेट का इंतजार किए आज और अभी ही तुरंत फॉर्म को पूरा कर लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न आए। 

JNV 9th & 11th Online Form 2027: रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

योग्य छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल कर सकते हैं:

  1. नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए JNV Class IX / Class XI Lateral Entry Admission 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बुनियादी जानकारी को फिल करके नया यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
  4. लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता व अन्य डिटेल्स को फिल करें। साथ ही, मांगे गए सभी स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
  5. फॉर्म की सभी प्रविष्टियों की जांच करने के बाद उसे फाइनल सबमिट करें। 
  6. फिर फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: CBSE Board Exams 2027: LOC सबमिशन की डेडलाइन आज! 10वीं-12वीं के छात्र तुरंत चेक करें ये जरूरी डिटेल्स 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates