CBSE Board Exams 2027: LOC सबमिशन की डेडलाइन आज! 10वीं-12वीं के छात्र तुरंत चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Last Updated: Oct 21, 2026, 15:06 IST

CBSE Board Exams 2027 LOC Submission: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों की List of Candidates (LOC) बिना लेट फीस के जमा करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद 30 अक्टूबर 2026 तक छात्र 2,000 प्रति छात्र के अनुसार लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकेगा। पूरी डिटेल्स के लिए छात्र यहां पढ़े।

CBSE Board Exams 2027: LOC Submission Closes Today, Key Details Students Must Know
CBSE Board Exams 2027: LOC Submission Closes Today, Key Details Students Must Know

CBSE Class 10, 12 LOC Submission 2026-27 Closes Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सेशन 2026–2027 के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (List of Candidates -LOC) जमा करने की प्रक्रिया सामान्य फीस (Normal Fee) के साथ 21 अक्टूबर 2026 को यानी आज समाप्त कर दी जाएगी। 

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए 'LOC' एक जरूरी डॉक्यूमेंट और ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है। इसके बिना कोई भी छात्र आने वाले सेशन 2027 के मुख्य बोर्ड एग्जाम में बैठने का एलिजिबल नहीं माना जाएगा। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों और प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के सभी छात्रों की डिटेल्स पोर्टल पर सबमिट और वेरिफाए करा लें।

CBSE LOC Submission 2026-27: मुख्य डिटेल्स और फीस 

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की LOC सबमिशन प्रक्रिया, डेट्स और लागू की गई फीस की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

सामान्य फीस डेट 

लेट फीस डेट 

LOC जमा करने की लास्ट डेट

21 अक्टूबर 2026

22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026

5 मुख्य सब्जेक्ट्स का एग्जाम फीस (भारतीय छात्र)

1,600 प्रति छात्र

1,600 + 2,000 (लेट फीस)

अतिरिक्त सब्जेक्ट की फीस (Per Additional Subject)

300 प्रति सब्जेक्ट 

300 + लेट फीस लागू

प्रैक्टिकल एग्जाम फीस (Per Practical Subject)

150 प्रति सब्जेक्ट 

150 प्रति सब्जेक्ट 

ऑफिशियल बोर्ड पोर्टल

cbse.gov.in

cbse.gov.in

Official Notice for CBSE LOC Deadline Today: यहां पढ़े

LOC (List of Candidates) क्या है और यह क्यों आवश्यक है? (Why LOC is Crucial)

List of Candidates (LOC) एक ऑफिशियल लिस्ट सूची है, जिसे स्कूल द्वारा सीबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल (OASIS) पर अपलोड किया जाता है। इसमें 10वीं और 12वीं के आने वाले बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले हर छात्र का व्यक्तिगत डिटेल्स और चुने गए सब्जेक्ट्स की सही जानकारी फिल होती है।

  • एडमिट कार्ड जारी करने का आधार: LOC में फिल डिटेल्स के आधार पर ही सीबीएसई छात्रों के रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी करता है।
  • मार्कशीट और सर्टिफिकेट में डेटा: छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और चयनित सब्जेक्ट-कोड बिल्कुल वैसे ही फाइनल मार्कशीट पर प्रिंट होते हैं, जैसा LOC में सबमिट किया जाता है।
  • गलतियों से बचाव: यदि LOC में कोई गलती रह जाती है, तो एग्जाम हॉल और रिजल्ट में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

छात्रो और पेरेंट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण गाइडलाइंस 

स्कूलों को सबमिशन पूरा करने से पहले छात्रों और उनके पेरेंट्स से जानकारी क्रास-चेक करवाने का निर्देश दिया गया है। छात्रों को इन निम्नलिखित पॉइंट्स को तुरंत मिलान कर लेना चाहिए:

  1. स्पेलिंग की जांच: छात्र का नाम, पिता का नाम और माता का नाम 10वीं/9वीं के रजिस्ट्रेशन कार्ड और आधार कार्ड से बिल्कुल मेल खाना चाहिए।
  2. सब्जेक्ट और सब्जेक्ट कोड: छात्र जिस स्ट्रीम और जिन सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं जैसे Mathematics Standard/Basic, Hindi A/B, Physics, Accountancy आदि, उनके ऑफिशियल कोड सही से चुने गए हों।
  3. जन्म तिथि: विशेष रूप से कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए जन्मतिथि का सही होना जरूरी है।
  4. फोटोग्राफ और सिग्नेचर: अपलोड की गई डिजिटल फोटो हाल ही की होनी चाहिए और सिग्नेचर भी स्पष्ट होने चाहिए।

30 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ रहेगा मौका 

जो विद्यालय या छात्र किसी कारण के कारण 21 अक्टूबर 2026 तक अपना सामान्य सबमिशन और फीस भुगतान पूरा नहीं कर पाते हैं, उनके पास 30 अक्टूबर 2026 तक का भी समय रहेगा। हालांकि, इसके लिए प्रति छात्र 2,000 की लेट फील अतिरिक्त रूप से जमा करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर के बाद किसी भी परिस्थिति में LOC स्वीकार नहीं की जाएगी।

यहां भी पढ़े: NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Result जारी, mcc.nic.in से डाउनलोड करें PDF 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 21, 2026, 15:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News